सामान्य ज्ञान

डैंड्रफ से कैसे छुटकारा पाएं? इन घरेलू उपायों को बनाएं साथ और फिर देखें कमाल

 आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जो डैंड्रफ की समस्या में असरदार साबित हो सकते हैं.

 

डैंड्रफ को तुरंत कैसे दूर करें?

Dandruff Treatment: आज के समय में ज्यादातर लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, फिर चाहे वो पुरुष हों महिला. डैंड्रफ केवल बालों की सुंदरता ही नहीं बिगाड़ता बल्कि यह खुजली, जलन और बाल झड़ने जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है. कई लोफ़ इस दिक्कत से राहत पाने के लिए शैंपू और प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन रिजल्ट्स अच्छे नहीं मिल पाते. इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस समस्या में असरदार साबित हो सकते हैं.

 

डैंड्रफ जड़ से कैसे खत्म करें?

नारियल तेल और नींबू: नारियल तेल में मौजूद तत्व सिर की त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं, वहीं नींबू का रस फंगस को खत्म करने में मदद कर सकता है. दो चम्मच नारियल तेल हल्का गर्म कर के इसमें आधा नींबू का रस मिला लें. अब तैयार किए गए इस मिश्रण को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगा कर मसाज करें और 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें.

 

दही और मेथी के बीज: दही सिर को ठंडक देने में मदद कर सकता है और मेथी में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं. एक चम्मच मेथी के बीज रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इन्हें पीसकर दही में अच्छी तरह मिला लें और फिर इस पेस्ट को सिर पर लगाकर 30 मिनट रखें और बाद बाल धो लें.

 

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प को ठंडक और नमी प्रदान करने में मदद करते हैं. ताजे एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर सिर की स्किन पर 20 मिनट तक लगाकर रखें फिर बाद में पानी से धो लें. यह उपाय डैंड्रफ से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image