सामान्य ज्ञान

ये हफ्ता 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा:सिंह राशि वालों की इनकम का नया सोर्स शुरू हो सकता है, कन्या राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे

15 से 21 दिसंबर तक चंद्रमा तुला, वृश्चिक और धनु राशियों में रहेगा। इन राशियों में रहते हुए चंद्रमा पर सभी ग्रहों का प्रभाव भी पड़ेगा। जिससे मेष राशि वालों को बिजनेस में नई योजनाओंं पर काम करने का मौका मिलेगा। कर्क राशि वालों को बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। सिंह राशि वालों की इनकम का नया सोर्स शुरू हो सकता है। कन्या राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। धनु राशि वालों की कोशिशों से रुके कामों में तेजी आएगी। मकर राशि वालों को बिजनेस में उन्नति के मौके मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता... मेष - पॉजिटिव - इस सप्ताह किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलना वरदान साबित होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बना लें। इससे आप नुकसान होने से बचेंगे। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों ही जीवन में संयोजित प्रयास से सफलता मिलेगी। नेगेटिव - अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप अपने कार्यों को व्यवस्थित नहीं कर पाएँगे। बेहतर होगा कि अपने काम की अधिकता को घर के अन्य सदस्यों के साथ बाँट लें। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें, जिससे मानसिक रूप से थकान न हो। करियर - कारोबार में कुछ नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अवसर मिलेगा और निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, इसलिए सावधान रहें। लव - दांपत्य संबंधों में आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। इनका खुलासा होने से आपकी मानहानि की आशंका है। स्वास्थ्य - नजला, जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली अंक - 9 वृष - पॉजिटिव - इस सप्ताह सकारात्मक रहकर काम करें। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक और मनोनुकूल कार्य के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था रहेगी। नेगेटिव - मन में निराशाजनक विचारों को स्थान ना दें। ये विचार आपके बनते कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्य खुद ही करें। करियर - व्यवसाय में कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहेंगी। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें या स्थगित ही रखें। दूसरों की सलाह भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियो के साथ उचित संबंध रखने से आपका कोई लक्ष्य हासिल हो जाएगा। लव - जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। किसी अविवाहित व्यक्ति के रिश्ता होने में कोई बाधा आ रही है, तो उसका समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जाँच अवश्य करवाएं और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग - पीला, भाग्यशाली अंक - 1 मिथुन - पॉजिटिव - इस सप्ताह व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपसी विचार विमर्श भी सकारात्मक रहेगा। यह सप्ताह आपको सामाजिक और व्यक्तिगत सफलता दिलाएगा। नेगेटिव - पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इस समय बहुत ही समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है, वरना भविष्य में पछताना पड़ सकता है। करियर - व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को तय समय पर पूरा कर लें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। राजनीति से जुड़े लोगो के साथ संपर्क को और अधिक मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी के कार्यों में किसी भी प्रकार का निवेश ना करें। लव - जीवनसाथी से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य - असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है। खासी-जुकाम जैसी परेशानी भी रहेगी। भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक - 7 कर्क - पॉजिटिव - कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपकी कार्यक्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगो को कोई खुशखबरी मिल सकती है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात भी होगी। आज आप अपनी योजनाओं और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल करेंगे। नेगेटिव - अपने स्वभाव में धैर्य और शांति बनाए रखें। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह समय आलस को त्याग कर ऊर्जावान रहने का है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति सजग रहें। करियर - इस सप्ताह कारोबार में कुछ नए शुभ अवसर मिलेंगे, जो की आर्थिक दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर आदि से जुड़ी व्यवसाय में कुछ सावधानी बरतनी की जरूरत है। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव - विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में कुछ तनाव की स्थिति बनेगी। विश्वास बनाकर रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 1 सिंह - पॉजिटिव - पिछले समय की अपेक्षा यह सप्ताह सुखद रहेगा। पूरे समय खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से मनोनुकूल सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए भी शुभ समय है। यह सप्ताह आपके लिए उन्नति और शुभ परिणाम लेकर आएगा। नेगेटिव - रुपए-पैसों के मामले में किसी भी तरह का समझौता न करें। भाई-बहनों के साथ किसी मुद्दे को लेकर कुछ कहा-सुनी की स्थिति रहेगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका से तनाव रह सकता है, परंतु वस्तु घर पर ही मिल जाएगी इसलिए ज्यादा टेंशन ना लें। करियर - कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, परंतु उनका हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। इस समय कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले ना लें, बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें। आय का कोई स्रोत शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी में कोई विशेष ड्यूटी लग सकती है। लव - जीवन साथी का सहयोग आपके मनोबल व ऊर्जा को बनाकर रखेगा। आपका उन्हें कोई तोहफा देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य - काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग - गुलाबी, भाग्यशाली अंक - 7 कन्या - पॉजिटिव - वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है, तो यह सप्ताह अति शुभ है। मेहमान नवाजी में भी समय व्यतीत होगा। घर में आए लोगो के साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श भी रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। नेगेटिव - अधिक सोच-विचार करने की अपेक्षा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता हो सकती है। तनाव ना लेकर पुनः प्रयास करें। करियर - राजकीय कार्यों से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं। लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। नौकरी में अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम दें। इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। लव - पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य - योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। मानसिक तनाव की वजह से थकान तथा ऊर्जा की कमी रहेगी। भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 9 तुला - पॉजिटिव - इस सप्ताह भागा-दौड़ी लगी रहेगी, लेकिन उसके शुभ परिणाम मिलने से उत्साह भी बना रहेगा। युवाओं को अपने अध्ययन और करियर के प्रति एकाग्रता रखने से सफलता मिलेगी। घर का कोई सदस्य किसी बात को लेकर नाराज है, तो बातचीत के माध्यम से मान जाएगा। नेगेटिव - कभी-कभी थकान और सुस्ती भी हावी हो सकती है, जिसकी वजह से घर परिवार की जिम्मेदारियों में ध्यान नहीं दे पाएंगे और परिवारजनों की नाराजगी भी मिलेगी। विद्यार्थी अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इसकी वजह से शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। करियर - व्यापारी लोग किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे तथा अनुभवी लोगो का भी मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए पहले उससे संबंधित रूपरेखा अवश्य बना लें। लव - पति-पत्नी के संबंधों में तकरार का असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए आवश्यक है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी व्यतीत करें। स्वास्थ्य - पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से कुछ राहत मिलेगी। समय पर अपनी दवाइयाँ लें तथा प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें। भाग्यशाली रंग - क्रीम, भाग्यशाली अंक - 3 वृश्चिक - पॉजिटिव - रिश्तों में चल रहे तनाव किसी की मध्यस्थता से हल होंगे और आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक वातावरण को और अधिक उत्तम बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उसमें कामयाब भी रहेंगे। यह सप्ताह व्यक्तिगत विकास और रिश्तों में सुधार के लिए अनुकूल है। नेगेटिव - अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएँ। किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक मामलो में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की आवाजाही स्थगित ही रखें, तो ज्यादा बेहतर होगा। करियर - व्यवसाय में कुछ लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवारजनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी तालमेल और कार्यशैली व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। लव - पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य - कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी, जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होगी। भाग्यशाली रंग - केसरिया, भाग्यशाली अंक - 5 धनु - पॉजिटिव - आपके प्रयासों से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके अनुकूल करेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देना आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। यह समय आपके बुद्धि कौशल और प्रयासों से सफलता प्राप्त करने का है। नेगेटिव - युवाओं को बेकार की मौजमस्ती पर अंकुश लगाना जरूरी है। किसी के साथ भी वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। सट्टेबाजी जैसा जोखिम न उठाएँ। करियर - व्यवसाय में कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपने व्यापार में गति देने के लिए अनुभवी लोगो से बातचीत करें। हो सकता है कि आपको कुछ नई जानकारियां मिलें। ऑफिस में अत्यधिक कार्य होने की वजह से घर में भी करना पड़ सकता है। लव - किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा तथा आपसी मेल-मिलाप से मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य - ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या रह सकती है। तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग - आसमानी, भाग्यशाली अंक - 9 मकर - पॉजिटिव - आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्य को सलीके तथा व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। घर से संबंधित जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से अंजाम देंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यह सप्ताह आर्थिक मजबूती और व्यक्तिगत सफलता दिलाएगा। नेगेटिव - घर के वरिष्ठ लोगो के मान सम्मान का ध्यान रखें। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा। करियर - कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कुछ नई गतिविधियों की तरफ भी ध्यान केंद्रित होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। ऑफिशियल गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी। लव - जीवन साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य - संतुलित आहार-व्यवहार से कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी और आप स्वयं को ऊर्जावान तथा तंदरुस्त महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग - आसमानी, भाग्यशाली अंक - 4 कुंभ - पॉजिटिव - परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है, परंतु आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। यह सप्ताह आपके आंतरिक मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। नेगेटिव - ज्यादा भावुकता और आदर्श रखना भी ठीक नहीं है। समय अनुसार खुद के स्वभाव में भी परिवर्तन लाएँ। रूपए-पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। ठगने अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। करियर - व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से कार्य नहीं हो पाएंगे, परंतु फिर भी आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल हो जाएँगे। कोई बेहतर ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। लव - बाहरी लोगो का अपने घर में दखलअंदाजी ना होने दें, क्योंकि इस वजह से घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य - कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग - ऑरेंज, भाग्यशाली अंक - 2 मीन - पॉजिटिव - घर में खास मेहमानों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बनेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यह सप्ताह आपको संतुलित और खुशनुमा माहौल देगा। नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों पर उदासी और गुस्से जैसी स्थिति बनेगी। आत्म अवलोकन करना भी जरूरी है। इस समय लाभ की अपेक्षा खर्चो की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से घर के सदस्यों में कुछ मनमुटाव होने की भी आशंका है। करियर - सप्ताह की शुरुआत में कुछ व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। अभी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। लव - कुछ समय घर में मनोरंजन तथा एक दूसरे के साथ जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य - कोई पुरानी सेहत संबंधी समस्या दुबारा उठ सकती है। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें। भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक - 6

Leave Your Comment

Click to reload image