सामान्य ज्ञान

जॉब-बिजनेस और पैसों के मामले में शुभ रहेगा ये हफ्ता:कन्या वालों को रुका पैसा मिल सकता है और वृश्चिक-मकर वालों की तरक्की के योग बनेंगे

14 से 20 सितंबर के बीच कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके बनेंगे। सिंह राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों की इच्छा पूरी होने के योग हैं और कारोबार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों की अटकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। कुंभ राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है और प्रोफेशनल पढाई कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। मीन राशि के लोगों को ट्रांसफर से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार जानिए 12 राशियों के लिए ये हफ्ता मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढेगा। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च या निवेश न करें। कर्ज या लोन लेने की योजना है तो उस पर दोबारा विचार करें। मामा पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। दूरदराज के क्षेत्रों से जुडे कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। सरकारी मामलों को जल्दी सुलझाने की कोशिश करें, वरना परेशानी बढ सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में किसी मांगलिक काम की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। छोटी सी लापरवाही सेहत प्रभावित कर सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृष - पॉजिटिव- यह सप्ताह सुखद रहेगा। रुकावटों और बाधाओं के बावजूद महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुडा कोई रुका सरकारी काम हल हो सकता है। युवाओं के किसी खास काम को लेकर किए जा रहे प्रयास सफल होने के योग हैं। नेगेटिव- लापरवाही से आर्थिक समस्या हो सकती है। किसी रिश्तेदार या पडोसी के साथ विवाद की स्थिति न बनने दें। भावनाओं में आकर कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। किसी से वादा करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें। व्यवसाय- कारोबार में मेहनत और कार्यक्षमता के मुताबिक काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। चिटफंड से जुडी कंपनियों में निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ परेशानी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इससे आपसी नजदीकी बढेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9 मिथुन - पॉजिटिव- यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही मानेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मक महसूस करेंगे। नजदीकी यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर कभी-कभी अपना नुकसान कर सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा करें। जीवन से जुडे मामलों को व्यावहारिक नजरिए से समझने की कोशिश करें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में फिलहाल मंदी रह सकती है। स्थिति बेहतर करने के लिए कार्यप्रणाली में बदलाव करना होगा। कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोग लापरवाही की वजह से काम में गलती कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर सेहत पर पड सकता है। अपना ध्यान रखें और नियमित व्यायाम व योग करते रहें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क - पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की योजना है तो उसे अमल में लाने के लिए अच्छा समय है। स्थान परिवर्तन की कोशिश कर रहे लोगों की परेशानी दूर हो सकती है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- आसपास की नकारात्मक बातों का असर अपने मन पर न होने दें। घर में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने से परिवार के लोगों को परेशानी हो सकती है। बच्चों को पढाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। व्यवसाय- कारोबार में तरक्की के लिए अंदरूनी व्यवस्था का गंभीरता से मूल्यांकन करें। सीनियर लोगों से संबंध खराब न करें। बदलती परिस्थितियों में फिलहाल ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है। लव- दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढेगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की परेशानी बढ सकती है। नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7 सिंह - पॉजिटिव- सरकारी काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल है और कहीं से सहयोग भी मिल सकता है। शुभ समाचार मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढेगी। पारिवारिक यात्रा संभव है। मांगलिक काम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- अपनी चीजें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें, इनके खोने या चोरी होने की आशंका है। घर के रखरखाव या सजावट की योजना है तो बजट का ध्यान रखें, वरना लोन लेने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध मिल सकते हैं। उन्हें शुरू करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद और गलतफहमियां खत्म होने से संबंध फिर बेहतर होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों की इच्छा पूरी होने के योग हैं। लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी से तनाव हो सकता है। घर का माहौल बेहतर रखने के लिए मनोरंजन या शॉपिंग का कार्यक्रम बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग नियमित करें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द फिर परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3 कन्या - पॉजिटिव- कहीं पेमेंट अटकी हुई है तो इस सप्ताह मिलने की संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अटका सरकारी मामला किसी की मदद से सुलझ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। उनकी बात न मानना नुकसान दे सकता है। विद्यार्थी पढाई पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय- कारोबार की अंदरूनी व्यवस्था पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। दूसरों पर काम छोडने के बजाय अपनी निगरानी में काम करवाएं। कारखाने और मशीनरी से जुडे कारोबार में कुछ परेशानी आ सकती है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- जोखिम वाले काम करते समय और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 तुला - पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। इससे विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढाई के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी रुचि रहेगी। नेगेटिव- बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल संबंध खराब कर सकता है। किसी बच्चे की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्दी सामान्य होने की संभावना है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी होगी। अपनी योग्यता और मेहनत से काम में सफलता भी मिलेगी, लेकिन आय के मामले में फिलहाल संतोष रखना होगा। बाहरी लोगों की गतिविधियों से सावधान रहें। लव- जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संबंध बेहतर रखने के लिए उनके कामों में सहयोग करें और समय दें। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूरी रखें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक - पॉजिटिव- इस सप्ताह घर के लिए कोई खास वस्तु खरीदी जा सकती है। पैतृक संपत्ति से जुडा विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए अच्छा समय है। पढाई और रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि बनी रहेगी। नेगेटिव- लापरवाही और जल्दबाजी से कुछ काम बिगड सकते हैं। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी सफलता की संभावना को अच्छी तरह समझ लें। सामाजिक गतिविधियों में योगदान दें और अपने संपर्क मजबूत करें। व्यवसाय- कारोबार में नई संभावनाएं मिल सकती हैं, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली और योजनाओं को गोपनीय रखें। काम की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाना पड सकता है और तरक्की के योग भी हैं। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की समस्याएं सुलझा लेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढेगी। स्वास्थ्य- गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है। जोखिम वाले कामों से दूरी रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 धनु - पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई खास गतिविधि हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। खास तौर पर महिलाओं की क्षमता और प्रतिभा उन्हें सफलता दिलाने में मदद करेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से परेशानी बढ सकती है। गुस्से और आवेश में फैसला न लें। जोखिम वाले कामों से दूर रहें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। व्यवसाय- कोई भी फैसला बहुत सावधानी से लें। कारोबारी कागज और फाइलों में लापरवाही न करें, क्योंकि जांच की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड सकता है। लव- व्यक्तिगत तनाव को पारिवारिक माहौल पर हावी न होने दें। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय जरूर बिताएं। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव से बचें। सेहत से जुडी कोई परेशानी हो तो तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8 मकर - पॉजिटिव- किसी समस्या से घबराने के बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। मकान या जमीन से जुडे रुके काम आगे बढ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और कुछ नया करने की इच्छा बढेगी। नेगेटिव- वित्तीय हिसाब-किताब में गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। व्यवसाय- सरकारी संस्थानों से जुडे व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। विदेश में पढाई कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में काम के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता और तालमेल रहेगा। घर और कारोबार के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से गला खराब हो सकता है। खांसी-जुकाम की परेशानी भी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 3 कुंभ - पॉजिटिव- रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। प्रोफेशनल पढाई कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी और करियर से जुडी अच्छी बात सामने आ सकती है। नेगेटिव- गैरजरूरी खर्चों की वजह से आर्थिक परेशानी बढ सकती है, लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- किसी कर्मचारी की सेहत खराब होने से कारोबारी काम प्रभावित हो सकता है। फिलहाल नया काम शुरू करना टालना बेहतर रहेगा। अनजान लोगों के साथ रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक चोट लगने से दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। खानपान और दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 9 मीन - पॉजिटिव- परिवार से जुडी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। जीवनशैली और दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों पर अच्छी छाप डालेगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- गैरकानूनी और जोखिम वाले कामों में रुचि न लें, वरना बिना वजह परेशानी में पड सकते हैं। पडोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। समय के साथ परिस्थितियां व्यवस्थित होती जाएंगी। व्यवसाय- कारोबार से जुडे कामों में बहुत मेहनत करनी होगी, लेकिन ज्यादातर गतिविधियां अच्छी तरह पूरी होंगी। स्थानांतरण की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस का काम ज्यादा रहने से कुछ परेशानी होगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य- व्यायाम और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नकारात्मक विचार हावी होने से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 7

Leave Your Comment

Click to reload image