हाईवे पर सफर हुआ महंगा: NHAI ने 5% बढ़ाया Toll Tax, यहां देखें अब कितना देना होगा टोल टैक्स
लोकसभा चुनाव 2024 (LokSabha Elections Result) का परिणाम आने से पहले एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने देश भर में टोल दरों (Toll Tax) में औसतन पांच प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद अब नेशनल हाईवे (National Highways) का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा. हालांकि, बढ़ी हुई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था.
बढ़े हुए टोल की राशि आज से लागू होगी. नेशनल हाईवे पर औसतन 5% टोल की राशि बढ़ाई गई है. अब हाईवे का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा. टोल बढ़ाने के कारण अब किराए में भी इजाफा होगा. इसको लेकर 2 दिन के भीतर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बैठक करेगा. एसोसिएशन बढ़े हुए टोल को कम करने को लेकर रणनीति बनाएगा.