देश-विदेश

नम आंखों से दी गई रतन टाटा को विदाई


मुंबई। रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड से शुरू हुई, जो वर्ली श्मशान घाट पहुंच चुकी है। यहां थोड़ी देर में रतन टाटा अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया।
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट के प्रार्थना कक्ष में रखा गया है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राजनेता और उद्योग जगत, फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद हैं।


रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंच गई है। यहां उनके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा वाहन से उतारा और श्मशान घाट के अंदर ले गए।
 

Leave Your Comment

Click to reload image