T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रुक ने जड़ा शानदार शतक, इंग्लैंड को दिलाई जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम
25-Feb-2026
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के पांचवें मुकाबले में हैरी ब्रुक ने कप्तानी पारी खेलते हुए सेंचुरी जड़ी और इंग्लैंड को जीत दिलाई. यह मुकबला श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इंग्लैंड ने 2 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड टॉप-4 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी. इंग्लैण्ड की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत है.
इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 45 बाल पर 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉवसन ने झटके 3 विकेट लिए हैं. टारगेट चेस कर रही इंग्लैंड टीम के ऑपनिंग जोड़ी जल्दी ऑउट होकर पवैलियन लौट गई. लेकिन फिर मैदान में आए कप्तान हैरी ब्रुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 बॉल पर 100 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज पर ले गए. सैम करन ने 16 रन और विल जैक्स ने 28 रन बनाए. 19.1 पर इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर ली.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.