देश-विदेश
भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए 26-Jun-2024
नई दिल्ली । ओम बिरला को ध्वनिमत से लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्पीकर के आसन तक लेकर गए।ओम बिरला के आसन तक पहुंचने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि आपकी चेयर है।
कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। अहमदाबाद के वाडज में 73 साल के बुजुर्ग कारचालक की टक्कर से उस व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला टक्कर के बाद छिटक कर दूर जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग घायल हैं। घटना वाडज के पास दशामाता मंदिर के सामने हुई जहां बुजुर्ग कारचालक ने तीन टू व्हीलर, एक रिक्शाचालक को टक्कर मारी और उसके बाद एक महिला और एक शख्स को टक्कर मार दी। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कार से टक्कर लगने के बाद उसके नीचे फंसे शख्स को आसपास में इकट्ठा हुए लोगों ने बाहर निकाला। एक्सीडेंट में एक टू व्हीलर महिला चालक को भी गंभीर चोट आई है।
इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे मंत्रीगण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिये कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली कार्मिकों को 24X7 दिवस अपने फोन चालू रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Lok Sabha Speaker Election: आज सुबह 11 बजे वोटिंग से होगा लोकसभा स्पीकर का फैसला, पहले से ही हारा हुआ चुनाव क्यों लड़ रही कांग्रेस? ओम बिरला को कितनी चुनौती दे पाएंगे के सुरेश?
18th Lok Sabha Session: लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha speaker) पद के लिए आज फैसले का दिन है। सुबह 11बजे वोटिंग के जरिए लोकसभा को अपना स्थायी स्पीकर मिल जाएगा। 47 सालों के बाद बुधवार को फिर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। देश के संसदीय इतिहास में ये सिर्फ तीसरा मौका है, जब वोटिंग से लोकसभा स्पीकर का फैसला होगा। सत्तारूढ़ दल BJP और एनडीए ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को उम्मीदवार बनाया है तो विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने कांग्रेस (Congress) सांसद के सुरेश को मैदान में उतारा है। सबसे बड़ा सवाल है कि लोकसभा में नंबर गेम में काफी पीछे इंडिया गठबंधन (india alliance) आखिर क्यों चुनाव लड़ रही है? जबकि वो नंबर गेम के आधार पर पहले ही ये मैच हारी हुई है। वहीं ओम बिरला को इंडिया गंठबंधन के उम्मीदवार के सुरेश कितनी चुनौती दे पाएंगे ? इन्हीं सब सवालों के जवाब यहां तलाशने की कोशिश करते हैंः-
राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, इंडिया गठबंधन की बैठक में हुआ फैसला
नई दिल्ली। इंडिया ब्लॉक की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार को हुई. बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर फैसला हुआ. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. इस बाबत कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा और ये बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे.
पेपर लीक होने से बचाएगा AI? NEET और NET पेपर लीक पर मचे घमासान के बीच UPSC ने लिया ये बड़ा फैसला
UPSC: NEET और NET पेपर लीक को पिछले 15 दिन से देश में घमासान मचा हुआ है। पहले पेपर लीक को नकारने वाली सरकार इसके सबूत मिलते ही बैकफुट पर है। वहीं नीट और यूजीसी-नेट एग्जाम पर उठे विवादों के बीच यूपीएससी ने बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। यूपीएससी ने परीक्षाओं में धोखाधड़ी को रोकने के लिए एआई बेस्ड (AI- Artificial Intelligence) सीसीटीवी से लेकर आधार बेस्ड फिंगर प्रिट चेक इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव को सुबह-सुबह आई PM मोदी याद, एक्स पर लिखा- ‘जंगलराज के जंगली सपने…’
Tejashwi Yadav Attack On PM Modi: राजद (RJD) नेता और बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आज सुबह-सुबह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की याद आ गई। याद भी ऐसी आई की सुबह नींद से जगने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर ताबड़तोड़ कई ट्वीट कर नीशाना साध डाला। तेजस्वी यादव ने बिहार में हुई 33 घटनाओं का जिक्र किया है। साथ ही कहा कि- आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने (Wild Dreams) आते हैं। आपकी जानकारी और संज्ञान के लिए 2-3 दिन की आपराधिक घटनाओं की दर्दनाक अल्प सूची साझा कर रहा हूं।
Royal Enfield को टक्कर देने आ रही है ये ब्रिटिश बाइक, मिलेगा 650 CC का इंजन, जाने क्या होगी खासियत…
BSA Goldstar 650 : महिंद्रा ग्रुप की सहायक कंपनी क्लासिक लेजन्ड्स (Classic Legends) भारतीय बाजार में BSA ब्रांड को वापस लाने की तैयारी में है. बीएसए गोल्ड स्टार 650 (BSA Gold Star 650) इसी साल 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है.
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा, ‘पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हिंदू, सिख और अन्य अल्पसंख्यक’
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को स्वीकार किया कि पाकिस्तान में हिंदू, सिख और अन्य अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. नेशनल असेंबली के सत्र के दौरान पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को “धर्म के नाम पर लक्षित हिंसा” का सामना करना पड़ रहा है
Lok Sabha Speaker Election: देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर के लिए होगा चुनाव, NDA और INDIA अलांयस के बीच नहीं बनी सहमति, ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा
Lok Sabha Speaker Election: सरकार और विपक्ष (NDA और INDIA अलांयस ) के बीच स्पीकर के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके कारण NDA के बाद INDIA ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है। विपक्ष ने के सुरेश (k suresh) को स्पीकर पद के लिए INDIA का उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने एक बार फिर इस पद के लिए ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला (Om Birla) ने अपने स्पीकर पद के लिए नामांकन कर दिया है। वहीं के सुरेश ने भी नामांकन भर दिया है। अब 26 जून को लोकसभा के स्पीकर का फैसला चुनाव के माध्यम से होगा। देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर चुनाव के माध्यम से तय होगा।
तीस्ता नदी पर चीन को भारत का करारा जवाब
अर्से से चीन बांग्लादेश की तीस्ता नदी के कायाकल्प के बहाने नदी के जल प्रबंधन का दायित्व हथियाने के प्रयास में लगा था। लेकिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में चीन की कोशिशों पर विराम लग गया है। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बैठक में यह सहमति बनी है कि तीस्ता नदी जल प्रबंधन पर निर्णायक वार्ता के लिए जल्दी ही भारत का एक तकनीकी दल ढाका का दौरा करेगा, जो नदी में जमीं गाद को साफ करने के साथ नदी के पुराने स्वरूप को लौटाने के लिए रोडमैप तैयार करेगा। इसके साथ ही दोनों देशों ने गंगा जल बंटवारे समझौते को नए सिरे से अमल में लाने और एक समग्र कारोबारी समझौते पर भी बातचीत करने का फैसला लिया है। बैठक में दस महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये घोषणाएं दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं हैं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुलहक और प्रमुख अभियंताअग्रवाल ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
रायपुर,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिवमोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल ने रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर विकासखंड के ग्राम उमरपोटी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलप्रदाय के लिए खोदे गए नलकूप की जल क्षमता का हो रहे परीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम खरखराडीह में जलापूर्ति के लिए जलस्रोत हेतु नलकूप खुदाई कार्य का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और इन्हें शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने को कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल द्वारा आज मैदानी स्तर पर हो रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (मैकेनिकल) श्री नितिन कुंभारे, अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) श्री ए.पी. टोप्पो और अनुविभागीय अधिकारी (मैकेनिनल) श्री अनिल घाटगे भी मौजूद थे।
एशिया कप के लिए बांग्लादेशी टीम में रूमाना अहमद, जहांआरा आलम की वापसी
ढाका
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आगामी महिला एशिया कप के लिए रूमाना अहमद और जहांआरा आलम की अनुभवी जोड़ी को अपनी राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया है। एशिया कप का आयोजन 19 से 28 जुलाई तक श्रीलंका में किया जाएगा।
रुमाना ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि जहाँआरा ने आखिरी बार मई 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के दौरान बांग्लादेश के लिए खेला था।
रविवार को टीम की घोषणा के बाद बीसीबी की महिला विंग के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा, यह विश्व कप से पहले हमारा आखिरी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा। इसलिए हम इस टूर्नामेंट के लिए कुछ बदलाव करने का विकल्प चुनते हैं।
उन्होंने कहा, रुमाना और जहाँआरा लगभग एक साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर थीं। प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा… हम अनुभवी, प्रतिभाशाली और युवा क्रिकेटरों के साथ एक संतुलित टीम बनाना चाहते थे। प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन ने भी हमें टीम बनाने में मदद की।
हाल ही में संपन्न ढाका प्रीमियर डिवीजन महिला क्रिकेट लीग 2023-24 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों वरिष्ठ क्रिकेटरों को चुना गया।
रुमाना ने चैंपियन मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के लिए 241 रन बनाए और 17 विकेट भी लिए, जबकि अबाहानी लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने वाली जहाँआरा ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट (25) लिए। इन दो क्रिकेटरों के अलावा, बीसीबी ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड ओपनिंग बल्लेबाज इश्मा तंजीम और बाएं हाथ की स्पिनर सबिकुन नाहर जेसमिन को भी शामिल किया।
बांग्लादेश, जो श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड के साथ ग्रुप बी में है, 20 जुलाई को मेजबान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, उसके बाद वे 22 और 24 जुलाई को दांबुला में होने वाले अपने शेष ग्रुप मैचों में क्रमशः थाईलैंड और मलेशिया का सामना करेंगे।
भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप ए में है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि फाइनल 28 जुलाई को होगा।
बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), मुर्शिदा खातुन, दिलारा अख्तर, रूमाना अहमद, रितु मोनी, मारुफा अख्तर, जहांआरा आलम, रबेया खान, सुल्ताना खातुन, रुबिया हैदर झेलिक, शोरना अख्तर, इश्मा तंजीम, सबिकुन नाहर जेस्मिन और शोरिफा खातुन।
सरोगेसी के जरिए बच्चा होने की सूरत में छह महीने का मातृत्व अवकाश ले सकेंगी सरकारी महिला कर्मी
नई दिल्ली
सरकारी महिला कर्मी सरोगेसी (किराये की कोख) के जरिए बच्चा होने की सूरत में 180 दिन का मातृत्व अवकाश ले सकती हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में 50 साल पुराने नियम में संशोधन की घोषणा की है।
केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियमावली, 1972 में किए बदलावों के अनुसार, ‘‘अधिष्ठाता मां’’ (सरोगेसी के जरिए जन्मे बच्चे को पालने वाली मां) बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश ले सकती है और साथ ही ‘‘अधिष्ठाता पिता’’ 15 दिन का पितृत्व अवकाश ले सकता है।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा अधिसूचित संशोधित नियमों में कहा गया है, ‘‘सरोगेसी की दशा में, सरोगेट के साथ ही अधिष्ठाता मां को, जिसके दो से कम जीवित बच्चे हैं, एक अथवा दोनों के सरकारी सेवक होने की स्थिति में 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जा सकता है।’’
अभी तक सरोगेसी के जरिए बच्चे के जन्म की सूरत में सरकारी महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने के लिए कोई नियम नहीं था।
नए नियमों में कहा गया है, ‘‘सरोगेसी के माध्यम से बच्चा होने के मामले में अधिष्ठाता पिता, जो सरकारी सेवक है, जिसके दो से कम जीवित बच्चे हैं, उसे बच्चे के जन्म की तारीख से छह माह के भीतर 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जा सकता है।’’
इन नियमों को 18 जून को अधिसूचित किया गया। इसमें कहा गया है कि सरोगेसी की दशा में, अधिष्ठाता मां, जिसके दो से कम जीवित बच्चे हैं, उसे शिशु देखभाल अवकाश दिया जा सकता है।
मौजूदा नियमों से ‘‘किसी महिला सरकारी सेवक और एकल पुरुष सरकारी सेवक’’ को दो सबसे बड़े जीवित बच्चों की देखभाल के लिए जैसे कि शिक्षा, बीमारी और इसी तरह की जरूरत होने पर पूरे सेवाकाल के दौरान अधिकतम 730 दिन का शिशु देखभाल अवकाश (चाइल्ड केयर लीव) दिया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण अभिकरण की बैठक सम्पन्न
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण की शासी निकाय की बैठक सोमवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव तथा दत्तक ग्रहण अभिकरण की शासी निकाय की अध्यक्ष शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में दत्तक ग्रहण प्रकरणों की समीक्षा की गई।
बैठक में बाल कल्याण समितियों में दत्तक ग्रहण से संबंधित प्रकरणों, शिशु स्वागत पालना केन्द्रों की स्थापना आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रीमती आबिदी ने दत्तक ग्रहण अभिकरण द्वारा दत्तक ग्रहण योग्य बालकों के मेडिकल परीक्षा रिपोर्ट हेतु स्पेशल सेल गठित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर शिशु स्वागत पालना केन्द्र स्थापित नहीं किये गये हैं, ऐसे स्थानों पर शीघ्र शिशु स्वागत पालना केन्द्र स्थापित किया जाए। जिससे कि दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण हो सके।
अध्यक्ष श्रीमती आबिदी ने दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्यों को जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 76 बच्चों तथा 2024-25 में माह मई तक 11 बच्चों को दत्तक ग्रहण दिया गया। उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण योग्य बालकों को दत्तक ग्रहण के लिए वैधानिक रूप से मुक्त किये जाने तथा दत्तक ग्रहण आदेश समय पर जारी किया जाए। बैठक में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत सिविल सोसायटी के सदस्य, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए झारखंड में भारत की पहली पायलट परियोजना शुरू
नई दिल्ली,
कोयला मंत्रालय ने झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ कर दिया। 24 जून को कोयला मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
कोयला मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य कोयला गैसीकरण के उपयोग के माध्यम से इसे औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है।
कोयला मंत्रालय के रणनीतिक निर्देशन के अतर्गत ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण (यूसीजी) के लिए एक अभिनव पायलट परियोजना की शुरूआत की है।
दिसंबर 2015 में कोयला मंत्रालय ने कोयला और लिग्नाइट युक्त क्षेत्रों में यूसीजी के लिए एक व्यापक नीतिगत प्रारूप को स्वीकृति दी थी। इस नीति के अनुरूप कोल इंडिया ने भारतीय भू-खनन स्थितियों के अनुरूप यूसीजी प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए कस्ता कोयला ब्लॉक का चयन किया।
ईसीएल द्वारा सीएमपीडीआई रांची और कनाडा की एर्गो एक्सर्जी टेक्नोलॉजीज इंक (ईईटीआई) के सहयोग से प्रबंधित यह परियोजना दो वर्ष तक संचालित की जाएगी और इसमें दो चरण शामिल हैं।
22 जून 2024 को प्रारंभ हुए प्रथम चरण में बोरहोल ड्रिलिंग और कोर टेस्टिंग के माध्यम से तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। दूसरे चरण में कोयला गैसीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इजरायली हमले में तबाह होने के बाद फिर से खड़ा होने लगा हमास
येरूशलम ,इजरायल के हमले में पूरी तरह से तबाह हो जाने के बावजूद हमास के आतंकियों ने घुटने नहीं टेके हैं, बल्कि खुद को नए सिरे से खड़ा करना शुरू कर दिया है। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की एक रिपोर्ट के अनुसार हमास ने खुद को पुनर्स्थापित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अब तक इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हमले में जितने भी हमास आतंकी मारे गए हैं, वह अपने सैन्य विंग के लिए उतने ही नए कार्यकर्ताओं की भर्ती और प्रशिक्षण का प्रयास शुरू कर चुका है। ताकि ये नए सैनिक युद्ध में मारे गए या घायल हुए हमास आतंकियों की जगह ले सकें।