छत्तीसगढ़
"महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने देवी महिमा का आयोजन किया"
रायपुर: महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज रास गरबा का आयोजन किया गया इसमें देवी महिमा की शानदार प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई वहीं आयोजन में माता दुर्गा की शानदार स्तुति के साथ शुरुआत हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी एवं उपाध्यक्ष आरके गुप्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी सहित कालेज स्टाफ ने भाग लिया तत्पश्चात राजस्थानी से लेकर महाराष्ट्र की धार्मिक स्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने एक से तीन घंटे तक झूम कर प्रस्तुतियों दी
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक माहौल के साथ छात्र-छात्राओं को तमाम गतिविधियों से जोड़ते हुए देवी स्तुति का यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को संस्कारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इसी दृष्टि से स्वस्थ उपस्थिति को बनाए रखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य आयोजक कला संकाय की डॉक्टर किरण अग्रवाल डॉक्टर श्वेता शर्मा सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई
"रमन सिंह का आग्रह: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की मतदान तिथि को बदलें"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान दिनांक (17 नवंबर) बदलने का आग्रह किया उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।
मैं @ECISVEEP से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।
"पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भावना बोहरा भाजपा की प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी के खिलाफ"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने आज तीसरी सूची जारी की जिसमें भावना बोहरा का नाम सिंगल है। इनको मिलाकर भाजपा ने अपने 86 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं अब केवल चार प्रत्याशियों के नाम घोषित करना बाकी है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भावना बोहरा के विरुद्ध कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी चुनाव मैदान में हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपनी विधायक ममता चंद्राकर की टिकट काटकर कुर्मी समाज से नीलकंठ चंद्रवंशी को टिकट दिया है। पंडरिया में प्रथम चरण में 7 नवंबर को मतदान है और वहां नामांकन प्रक्रिया जारी है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कल कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने नामांकन दाखिल किया। भावना बोहरा लगातार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। लेकिन उनको वहां बाहरी प्रत्याशी के रूप में के रूप में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
"कांग्रेस प्रवक्ता: 15 सालों में 15 हजार से अधिक किसानों की मौत का कलंक भाजपा के माथे पर है, पूर्व रमन भाजपा शासन काल के किसान विरोधी नीतियां उन्हें कई दुख दिलाई"
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 सालों में 15 हजार से अधिक किसानों की मौत का कलंक भाजपा के माथे पर है, पूर्व रमन भाजपा शासन काल के किसान विरोधी नीतियां कमीशन खोरी भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के चलते हर साल 1 हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर लेते थे। किसानों के परिवार दर दर ठोकर खाने मजबूर थे।पूर्व रमन सरकार ने वादानुसार किसानों को धान की कीमत 2100 रु प्रति क्विंटल 300 रु बोनस नही दिया था।मोदी सरकार ने भी किसानों को वादा अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और 2022 तक किसानों की आमदनी बढ़ाने के वादे को पूरा नहीं किया है। पूर्व रमन सरकार किसानों को सिंचाई पम्प चलाने बिजली, समय पर खाद बीज नही दिया।रमन सरकार के दौरान नकली खाद बीज बेचने वालों का बोलबाला था। आज भी जिन राज्यो में भाजपा की सरकारें है वहां किसान हताश और परेशान है उनकी उपज की समर्थन मूल्य में भी नही मिल रहा है बल्कि 11 सौ 12 सौ में किसान धान बेचने मजबूर है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के हित में जो योजनाएं बनाई काम किया वैसा काम करने का दम केंद्र की मोदी सरकार में नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों से किये हर वादे को पूरा किया है मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर प्रदेश के 20 लाख किसानों को कर्ज मुक्त किया, 350 करोड़ का सिंचाई कर माफ किया। किसानों को वादा अनुसार धान की कीमत 2500 रु क्विंटल दिया। सिंचाई के लिए स्थाई पंप कनेक्शन और 12000 करोड रुपए की बिजली निशुल्क दिया। प्रदेश के किसान देश में सबसे ज्यादा खुशहाल किसान है सबसे ज्यादा कीमत धान की प्राप्त कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चालू खरीफ सीजन में 1 नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 2800 रुपए मिलेगा और आने वाले 5 साल में कांग्रेस की सरकार बनने पर लगभग 3600रु क्विंटल तक किसानो को धान की कीमत मिलेगी।भूपेश बघेल की सरकार ने अब तक किसानों के खाते में 175000 करोड रुपए डाले हैं। प्रदेश के किसानों के चेहरे में जो खुशियां दिख रही है वो भूपेश सरकार के किसान हितेषी योजनाओं का नतीजा है।
"नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, बंदेपारा में एक नक्सली की मौत और सामग्री की बरामद "
मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी DVCM नागेश, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ एवं अन्य 15-20 सशस्त्र माओवादियो की उपस्थिति की सूचना
बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्यवाही ।बंदेपारा के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच हुई मुठभेड़
बीजापुर जिला में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड़-बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज नागेश, सचिव एसीएम बुचन्ना, एसीएम विश्वनाथ एवं अन्य 15-20 माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी.
बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग शुरू कर दिये, जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्यवाही की गई, पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल पहाड़ का आड़ लेकर डेरा छोड़कर भाग गए फायरिंग रुकने के पश्चात् पुलिस पार्टी द्वारा घटनास्थल की बारीकी से सर्चिंग की गई.
सर्चिंग करने के दौरान घटनास्थल से एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव व पास से 01 नग AK-47 रायफल,AK-47 की 03 मैग्जिन, AK-47 के 54 राउण्ड, विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रीक वायर एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया.
मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान मद्देड़ एरिया कमिटी प्रभारी डीव्हीसीएम नागेश पदम के रूप में की गई। जिला बीजापुर के विभिन्न थानों में नागेश पदम के विरुद्ध कुल 108 स्थाई वारंट लंबित है एवं उक्त माओवादी के ऊपर छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं घोषित ईनाम नीति के तहत् 8.00 लाख रुपये का ईनाम घोषित था ।
"पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बीरगांव रायपुर में भाजपा समर्थकों को जुड़ाने के लिए नवमतदाता सम्मेलन में शामिल हुए"
रायपुर: वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बीरगांव रायपुर में नवमतदाता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया था।
इस सम्मेलन का मकसद चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने जा रहे नवमतदाताओं को भाजपा से जोड़ना है।कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा छोड़ कर गए कई कार्यकर्ताओं की घर वापसी भी कराई।
बृजमोहन ने कांग्रेस की युवा विरोधी नीतियों को नव मतदाताओं के सामने रखा। उनका कहना था कि, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों की बात करने वाली भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ियों की सबसे बड़ी दुश्मन है।
अग्रवाल ने वादाखिलाफी को लेकर भूपेश बघेल को घेरा और कहा कि, भूपेश बघेल ने 5 सालों में वादे तो बहुत किए लेकिन काम एक भी नहीं किया। चाहे वो युवाओं को रोजगार भत्ता, हो या फिर विकलांगों और विधवाओं को पेंशन देने का वादा हो। या फिर गरीबों को पक्का मकान देने की बात हो। सरकार बनने के बाद खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल भ्रष्टाचार और घोटालेबाजी में जुटे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी की गरीब आवासीय योजना और अमृत मिशन योजना के तहत मिलने वाले पैसे को खा गए। अग्रवाल ने रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर पर भी भूपेश बघेल के साथ मिलकर गरीबों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाया।
बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस को सबक सिखाने और बहुमत से भाजपा को जिताने की अपील की।
कार्यक्रम में रायपुर से सांसद सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू, देवजी भाई पटेल, जयंती भाई पटेल, सुभाष तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
"कांग्रेस ने 36 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की प्रक्रिया पूरी की, 15-20 सीटों पर असमंजस"
रायपुर: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगभग सभी सीटों पर नाम तय कर लिया गया है। 15 से 20 सीटों पर अभी असमंजस बरकरार है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 36 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। दूसरी सूची में भी कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं।
प्रत्याशियों के नाम लगभग तय –
1. भरतपुर से गुलाब कमरो
2. मनेंद्रगढ़ से प्रभा पटेल
3. बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव
4. प्रेमनगर से भानुप्रताप सिंह
5. भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े
6. रामानुजगंज से अजय तिर्की
7. लुंड्रा से डॉ. प्रीतम राम
8. लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार
9. सारंगढ़ कांग्रेस पदमा मनहर या उत्तरी जांगड़े
10. धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह
11. रामपुर से श्यामलाल कंवर
12. कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर
13. लोरमी से थानेश्वर साहू
14. मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे या संजीत बनर्जी
15. बिलासपुर से शैलेष पांडेय
16. अकलतरा से कांग्रेस राघवेंद्र सिंह
17.चंद्रपुर से रामकुमार यादव
18. जैजैपुर से चौलेश्वर चंद्राकर या टेकचंद चंद्रा
19. पामगढ़ से शेशराज हरबंश या रवि भारद्वाज
20. बसना से देवेंद्र बहादुर
21. बिलाईगढ़ से पीयूष कोसरे या कविता प्राण लहरे
22. कसडोल से संदीप साहू या रोहित साहू
23. बलौदाबाजार से छाया वर्मा या शैलेश नितिन त्रिवेदी
24. धरसींवा से चंद्रशेखर शुक्ला या देवव्रत नायक
25. रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा
26. रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय
27. रायपुर दक्षिण से रामसुंदर दास या प्रमोद दुबे
28. अभनपुर से धनेंद्र साहू
29. राजिम से अमितेश शुक्ला
30. बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम
31. गुंडरदेही से कुंवर सिंह निषाद या प्रतिमा चंद्राकर
32. दुर्ग शहर से अरुण वोरा
33. भिलाई नगर से श्रुति यादव
34. वैशाली नगर कांग्रेस तुलसी साहू या मुकेश चंद्राकर
35. अहिवारा कांग्रेस निर्मल कोसरे
36. बेमेतरा से आशीष छाबड़ा
"SAIL कर्मचारियों के बोनस को लेकर बोनस मीटिंग में कोई फैसला नहीं"
भिलाई: सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के बोनस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बोनस मीटिंग (Bonus Meeting) बेनतीजा ही समाप्त हो गई है। सेल प्रबंधन और नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) की मीटिंग में कोई कोई फैसला नहीं हो सका है।
दिनभर मीटिंग होने के बाद भी बीच का रास्ता नहीं निकाला जा सका। यूनियन नेताओं (Union Leaders) ने प्रबंधन को चेतावनी दे दिया है कि कर्मचारियों के गुस्सा को भड़काने में प्रबंधन की नीति ही बड़ी भूमिका निभा रही है। एनजेसीएस सदस्य (NJCS Member) व बोकारो इंटक के नेता बीएन चौबे ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि प्रबंधन से साथ वार्ता विफल रही। कुछ भी फैसला नहीं हुआ है। मीटिंग से सभी लोग उठ गए हैं।
"असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शरमा छत्तीसगढ़ में विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करेंगे"
रायपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शरमा कल 18 अक्टूबर बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे और कबीरधाम एवम लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आमसभा लेंगे । मिली जानकारी के अनुसार श्री हिमांता विश्वा शरमा कल 18 अक्टूबर बुधवार को सुबह 9:30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट न्यू दिल्ली से विशेष विमान द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर 11:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कबीरधाम के हेलीपैड पहुंचेंगे।
तथा दोपहर 1:00 बजे से भाजपा प्रत्याशी व महामंत्री विजय शर्मा के साथ आयोजित रोड शो हिस्सा लेकर आमसभा को संबोधित करेंगे और 2:30 बजे वापस हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3:10 बजे लोरमी पहुंचेंगे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधानसभा प्रत्याशी अरुण साव जी के साथ विजय विश्वास सम्मेलन में शामिल होकर आमसभा को संबोधित करेंगे। तथा शाम 4:30 बजे लोरमी से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 5:00 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर 5:15 बजे विशेष विमान द्वारा न्यू दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
"ईश्वर साहू: 'अमित शाह ने शहादत का सम्मान किया है, अपना कद तो चौबे ने घटा लिया'"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के साजा विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे की टिप्पणी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह कह रहे हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ईश्वर साहू का नाम लेकर अपना कद घटा लिया तो सच्चाई यह है कि देश के गृहमंत्री ने ईश्वर साहू का नाम नहीं लिया है बल्कि उन्होंने सनातन सत्य के लिए शहादत देने वाले एक पुत्र के पिता को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है।
ईश्वर साहू ने मंत्री चौबे की टिप्पणी से द्रवित होकर कहा कि साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर में जिहादी उन्माद में हत्या के नामजद आरोपियों को तुष्टिकरण की राजनीति के तहत संरक्षण देने वाले और निर्दोष युवाओं को जेल में डालने वाले हमारी पीड़ा को नहीं समझ सकते। जब हम कांग्रेस की सरकार से न्याय मांग रहे थे। हत्यारों का नाम भूपेश बघेल की पुलिस को बताया। कार्रवाई की मांग की। न्याय मांगा। तब चौबे जी कहां थे? वे या उनका कोई कार्यकर्ता तक झांकने नहीं आया। वह स्थानीय विधायक होने और राज्य के मंत्री होने के नाते निष्पक्ष कार्रवाई कराने की बजाय तुष्टिकरण की राजनीति में लगे थे। कांग्रेस की सरकार ने हमें न्याय देने की बजाय हमारे बेटे भुनेश्वर के बलिदान पर हमें खैरात देने की कोशिश की। जिसे हमने ठुकरा दिया। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने विकट विपत्ति के दौर में हमारे परिवार को अपना परिवार माना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव और भाजपा के सभी नेताओं ने हमें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया।
भाजपा के साजा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने कहा कि रविंद्र चौबे ने जनप्रतिनिधि होने के नाते जो उनका धर्म बनता था, वह तो निभाया नहीं और जब भाजपा ने मुझे उनके विरुद्ध चुनाव में खड़ा किया है और न्याय के लिए भटकते पीड़ित पिता को अन्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की सामर्थ्य शक्ति दी है तो चौबे जी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
"छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल में सियासी बयानबाजी: कांग्रेस ने अमित शाह, रमन सिंह, और अरुण साव के खिलाफ शिकायत की"
रायपुर: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल में सियासी पारा हाई हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तो जारी है ही। दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को हेट स्पीच मामले में लिखित शिकायत की है। यह शिकायत गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के खिलाफ की गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आकर भड़काऊ भाषण देते हैं। वो दंगा भड़काने की कोशिश करते हैं। उन्हे पांचों राज्यों के चुनाव ने सभा करने से रोका जाए।
उन्होंने शिकायत में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के राजनांदगांव के प्रत्याशी डॉक्टर रमन सिंह के नामांकन के लिए आयोजित सभा में दिए गए अपने भाषण में दंगा भड़काने के उद्देश्य से गलत बयान देते हुए कहा कि उन्होंने बेमेतरा जिले के बीरमपुर में हुई हत्या के मामले को लेकर अपनी चुनाव सभा में सीधे कहा भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टीकरण के लिए वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुनेश्वर साहू को लिंचिंग करवा कर मार दिया, भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम भुनेश्वर साहू के हत्यारे को उनके एग्जाम तक पहुंचाएंगे और इसके प्रतीक के रूप में उनके पिता ईश्वर साहू को चुनाव में मैदान में उतारा है।
अमित शाह का यह बयान ना केवल आपत्तिजनक है बल्कि इस्ला एकमात्र उद्देश्य शांत प्रदेश छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा भड़कता है। गृह मंत्री ने चुनावी फायदे की नीयत से उन्माद भड़काने के लिए यह बयान दिया है, उन्होंने जो कहा है वह बिल्कुल झूठ है, हकीकत यह है कि हिंसा और प्रति हिंसा के इस मामले में सरकार ने त्वरित कार्यवाही की थी और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था लेकिन छत्तीसगढ़ में साफ दिख रही है अपनी हार से बौखलाए अमित शाह अब सांप्रदायिकता का सहारा लेना चाहते हैं।
राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पद पर बैठे हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धार्मिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का कुत्सित प्रयास स्पष्ट तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है अतः निवेदन है कि अमित शाह रमन सिंह और अरुण साहू के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
"कैट के संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री और मेटा से टेक्नोलॉजी साझेदारी का आयोजन - जीएसटी सुधार और व्यापार को डिजिटल साथ जोड़ने का प्रयास"
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट के संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी एवं कैट राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी शामिल हुए।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खण्डेलवाल एवं राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को सीधे अपने उत्पाद बेचने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक टेक्नोलॉजी भागीदार के रूप में मेटा के साथ देश भर में एक बड़ा राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। कैट और मेटा की यह साझेदारी व्यापारियों और व्यवसायों को अधिक व्यापक रूप से ग्राहक संख्यान का आधार बनाने, अपने व्यवसाय को बढ़ाने और भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में और भी योगदान देने में मदद करेगी। मेटा के अलावा, कैट भारत के व्यापारिक समुदाय को टेक्नोलॉजी कंपनियों को भी साथ में जोड़ेगा। भारत का वर्तमान बाज़ार आकार लगभग 8 बिलियन डॉलर का अनुमान है। वर्तमान में भारत में व्हाट्सएप पर 75 करोड़, फेसबुक पर 37 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 33 करोड़ उपयोगकर्ता हैं जो ई-कॉमर्स की तुलना में बहुत बड़ी संख्या है।
कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि तेजी से विकसित हो रही व्यावसायिक जरूरतों के साथ टेक्नोलॉजी का विकास एवं उसका उपयोग व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक हो सकती है। हमारा मानना है कि खुद को बेहतर बनाने के लिए सही उपकरणों के साथ, भारत भर के व्यापारी अपने व्यवसाय को बढ़ाने के नए तरीके सीखकर लाभान्वित हो सकते हैं विदेशी कम्पनी अमेजान को कोर्ट ने ई-कामर्स निति के उल्लघंन करने हेतु 202 करोड का जुर्माना लगाया है। उन्होनें आगे बताया कि जीएसटी में बहुत विसंगतियां है। जीएसटी के विसंगतियों को दूर करने तथा सरलीकरण हेतु कैट जीएसटी कांऊसिल को समय-समय अपने सुझाव प्रेषित करती है। जिससे कि व्यापारियों का राहत मिल सके। कैट आगामी दिनों जीएसटी पर एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रहीं हैं जिसमें केन्द्रीय वित्तमं़त्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि बनाने का कैट द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट एवं यवा कैट पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी अमर गिदवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अजय अग्रवाल, अवनीत सिंह, विजय पटेल, विजय गोयल, अजय तनवानी, राकेश ओचवानी, पवन वाधवा, सुनील धुप्पड, बलराम आहूजा, अशोक मालू, कन्हैया गुप्ता, जय नानवानी, निलेश मुंदडा, सूरज उपाघ्याय, महेश जेठानी, नरेश कुमार पाटनी, प्रीतपाल सिह बग्गा, महेश खिलोसिया, संजय जयसिंह, जयराम कुकरेजा, जितेन्द्र गोलछा,नाथूलाल धनवानी, राजेश माखीजा, मोहम्मद आसिफ वैद, राकेश कुमार अग्रवाल, विजय जैन, चन्द्रकांत लुकंड, पुष्कर अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सुनील कुमार दौलतानी, भगवान दास अग्रवाल, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, महेन्द्र बागरोडिया, नागेन्द्र तिवारी, दीपक विधानी, विक्रात राठौर, परविन्दर सिंह, रमेश खोडियार , हरसुख पटेल, नीरज अग्रवाल, सजन कुमार अग्रवाल, गिरिश पटेल, अमित गुप्ता, शैलेन्द्र शुक्ला, सुशील लालवानी, भरत भूषण गुप्ता, रतन सिंह, सामर्थ अग्रवाल, मोनू सलूजा, सोपान अग्रवाल, हितेश ओसवाल, संदीप गुप्ता, धीरज पटेल, सुनील पटेल, रूपेश पटेल, संकल्प अग्रवाल, नरेश माखीजा, जयराज गुरनानी, रौनक पटेल, मंयक राठी, अलख रस्तोगी, रमेश पटेल, मुकेश्सा झा, संजय पारेख, मनीष सोनी हनीष चौहान, राकेश लालवानी, आशीष चौहान, प्रकाश जोशी, भुनेश्वर साहू, राज देवांगन एवं सूर्या रथ आदि।
"छत्तीसगढ़: भूपेश राज में जंगलराज के साथ सुपारी किलिंग बढ़ रही है, भाजपा का हमला"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने महादेव एप के 20 लाख रुपए की वसूली के लिए 10 लाख रुपए ओमप्रकाश साहू की और कुरुद में सम्पत्ति विवाद के चलते एक लाख रुपए की सुपारी देकर चंद्रशेखर गिरी कराई गई हत्या के खुलासों को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार के अपराधगढ़ की सीरीज में एक नया एपिसोड और जुड़ गया है। टारगेट किलिंग के बाद अब सुपारी लेकर हत्या की जाने लगी है। छत्तीसगढ़ में अपराधगढ़ के साथ ही भूपेश राज में जंगलराज स्थापित हो गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन 'सी' के जरिये सरकार को संचालित करने का काम किया है- क्राइम, करप्शन और कमीशन।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि पहले हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिला अपराध से लोगों के मन में भय था। अब शांत प्रदेश में सुपारी किलिंग जैसे जघन्य अपराध ने भी अपनी जगह बना ली है। भिलाई में मृतक ओमप्रकाश साहू की पत्नी ने गुमशुदगी की एफआईआर कराई थी। पुलिस सबकुछ जानकर भी हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही। क्या पुलिस पहले ही आरोपियों-अपराधियों में कानून का भय पैदा नहीं कर सकती? श्री गुप्ता ने कुरुद में हुई सुपारी किलिंग पर हैरानी जताई कि महज एक लाख रुपए की सुपारी लेकर हत्या करने वाले अपराधी राजधानी में सुलभ हैं। क्या शासन-प्रशासन और अपराधियों में कोई साँठगाँठ चल रही है? छत्तीसगढ़ में इससे पहले नक्सलियों की आड़ लेकर भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग की गई थी। अब अपनी हार से बौखलाकर कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए गुण्डागर्दी और हिटलरशाही रवैया अपनाकर विपक्ष को रास्ते से हटाना चाहती है। श्री गुप्ता मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल पहले कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की अधिकारियों को डेडलाइन देते थे, लेकिन अब उन्हें डेडलाइन से ज्यादा हेडलाइन की चिंता होती है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले कभी टारगेट किलिंग और सुपारी किलिंग जैसे अपराधों के बारे में कभी नहीं सुना गया। श्री गुप्ता ने कहा कि कोरबा में 28 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया। इसके साथ ही फिरौती के रूप में 15 लाख रुपयों की मांग की गयी है। पैसे नहीं देने की स्थिति सिर काट कर घर भेजने की धमकी दी गई। एनसीआरबी द्वारा मंगलवार को जारी वार्षिक (2020) रिपोर्ट में चौकानें वाले आंकड़े सामने आए हैं। हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ बिहार से आगे है। छत्तीसगढ़ में हत्या के 3.3 फीसदी मामले, जबकि बिहार में 2.6 हत्याएं दर्ज हुईं। इसी प्रकार ऐक्सिस बैंक में बदमाश एक के बाद एक धड़ाधड़ घुसते गए, मैनेजर को चाकुओं से गोदा और करोड़ों के जेवरात और कैश समेट ले गए।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि महादेव सट्टा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस पूरी तरह से भयभीत है। जब भी ईडी किसी भ्रष्टाचारी और सट्टेबाज के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो मुख्यमंत्री बघेल उनके वकील बनकर आरोपियों के बचाव में दलील देने लगते हैं। यदि मुख्यमंत्री को वकील बनने का ज्यादा शौक है, तो 3 दिसंबर के बाद खाली समय का सदुपयोग कर कानून की पढ़ाई कर केस लड़ना चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा कि महादेव एप सट्टे को बंद करने के बजाय मुख्यमंत्री अपनी गलतियाँ छिपाने के लिए केंद्र पर दोष मढ़ देते हैं।
जब अन्य राज्य ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर बैन लगा सकते हैं, तो फिर अधिकार होते हुए भी छत्तीसगढ़ सरकार ने इस गेमिंग एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया? श्री गुप्ता ने कहा कि महादेव एप का अब तो दूसरा वर्जन भी आ गया है कि दाऊद इब्राहिम के भाई के तार महादेव एप से जुड़े हैं। दाऊद इब्राहिम के भाई के तार महादेव एप के सूत्रधार सौरभ चंद्राकर से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। तो दाऊद का पैसा छत्तीसगढ़ आने से इंकार नहीं किया जा सकता। अब भूपेश बघेल अपनी जिम्मेदारी से क्यों भाग रहे हैं? कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को दुबई की नई प्रयोगशाला बना दिया है और अब महादेव सट्टा एप के लोग वसूली के लिए अपहरण और सुपारी किलिंग करने लगे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मॉब लिंचिंग बताने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई शिकायत पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यदि श्री शाह का कथन हेट स्पीच की श्रेणी में आता है तो कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी की मौजूदगी में मोहला-मानपुर की सभा में खुलेआम सरजू टेकाम द्वारा प्रचार करने आने वाले भाजपा के लोगों को काट डालने की दी गई धमकी क्या हेट स्पीच नहीं है? सरजू टेकाम पर आज तक कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। क्या यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार का सरजू टेकाम को खुला प्रश्रय नहीं है?
श्री गुप्ता ने कहा कि लोगों के समूह द्वारा घेरकर मारपीट और हत्या करने को लिंचिंग कहा जाता है, तो फिर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का कथन हेट स्पीच कैसे हुआ? बिरनपुर हिंसा में मृत भुनेश्वर के पिता ईश्वर साहू ने 40-42 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की थी, लेकिन प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने महज 10-10 लोगों पर कार्रवाई की। शेष लोगों पर कार्रवाई नहीं करतके क्या उन्हें भवि,य में और अपराध करने की छूट दी जा रही है? श्री गुप्ता ने कहा कि बिरनपुर मामले के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा ओ और अगर कांग्रेस की भूपेश सरकार के पास नामजद आरोपियों की सूची नहीं हो तो भाजपा उसे वह सूची सौंप देगी।
प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।
"कवर्धा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के प्रत्याशी मंत्री मो. अकबर ने नामांकन दाखिल किया"
कवर्धा: कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी मंत्री मो. अकबर आज अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. बता दें कि अभी तक किसी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. नामांकन दाखिल करने वाले अकबर पहले प्रत्याशी हैं.
मंत्री मो. अकबर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैने आज नामांकन जमा कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया था. कवर्धा विधायक प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचा, जहां स्वागत में जनसैलाब उमड़ा था.
अकबर ने कहा कि अभी तक जितने बार नामांकन दाखिल किया हूं सादगी तरीके किया हूं. छत्तीसगढ़ सरकार 5 साल तक विकास का काम किया है, उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आए थे. आने वाले समय में ये सभी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे. कांग्रेस कवर्धा विधानसभा से एक तरफा जीत हासिल करेगी. इस बार कांग्रेस 75 सीट से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी.
"विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में 5.51 लाख से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं"
रायपुर: राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 15 अक्टूबर तक पांच लाख 449 वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से तीन लाख 37 हजार 060 और निजी संपत्तियों से एक लाख 63 हजार 389 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं।
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल पांच लाख 51 हजार 699 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें तीन लाख 61 हजार 378 सार्वजनिक संपत्तियों से और एक लाख 90 हजार 321 प्रकरण निजी संपत्तियों से संबंधित हैं। अधिनियम के तहत प्रदेश भर में अब तक दो लाख 33 हजार 074 वॉल राइटिंग, एक लाख 58 हजार 810 पोस्टर, 70 हजार 405 बैनर और 90 हजार 669 अन्य प्रचार सामग्रियों की पहचान की गई है।
आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 25 हजार 232, सुकमा में 5151, गरियाबंद में 7453, बेमेतरा में 14 हजार 832, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 3382, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दो, बालोद में 27 हजार 356, जशपुर में 8305, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 846, सरगुजा में 20 हजार 592, बलौदाबाजार-भाटापारा में 20 हजार 628, रायगढ़ में 24 हजार 953, सूरजपुर में 12 हजार 129 और कांकेर में 15 हजार 918 कार्यवाही की गई हैं।
संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले में कुल 67 हजार 501, दंतेवाड़ा में 1420, महासमुंद में 7666, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 204, बस्तर में 1332, कोरबा में 67 हजार 120, कोण्डागांव में 14 हजार 584, कबीरधाम में 12 हजार 170, बीजापुर में 2632, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 6065, राजनांदगांव में 6412, बलरामपुर-रामानुजगंज में 9768, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2777, कोरिया में 6184, नारायणपुर में 1008, मुंगेली में 12 हजार 737, सक्ती में 9526, धमतरी में 18 हजार 109 और रायपुर में 50 हजार 760 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही 15 अक्टूबर तक की गई है।
"केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को फिर बस्तर दौरे पर आएंगे, चुनाव प्रचार में भाग लेंगे"
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. 20 अक्टूबर को बस्तर संभाग के दौरे शाह आएंगे. इस दौरान वे जगदलपुर और कोंडागांव में सभा करेंगे. बस्तर संभाग में पहले चरण में चुनाव होना है. जिसे लेकर पार्टियों का प्रचार जोरों पर चल रहा है.
बता दें कि आज अमित शाह राजनांदगांव दौरे पर थे. जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह समेत राजनांदगांव जिले की चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया.
ज्ञात हो कि पहले चरण के लिए 20 सीटों में मतदान होना है. इन 20 सीटो में बस्तर की सीटें भी शामिल है. बीजेपी ने बस्तर की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. हालांकि जगदलपुर से अभी किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है. शेष 19 सीटों पर नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का प्रचार शुरू कर दिया है.
"कांग्रेस की टिकट देने के लिए आज होगी महत्वपूर्ण बैठक"
रायपुर: दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक होनी है. जिसमें दूसरी सूची को लेकर चर्चा होगी. AICC सचिव वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी टिकट पर फैसला करेगी. ये बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होनी है. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी.
बता दें कि कांग्रेस 30 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी 15 तारीख को जारी कर चुकी है. अब बाकी 60 प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस में मंथन चल रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नॉन परफॉर्मिंग विधायकों की टिकट इस लिस्ट में कट सकती है.
वहीं शेष बची सीटों में महिला प्रत्याशी कई महिला प्रत्याशियों को मौका दिया जा सकता है.