छत्तीसगढ़
"तेजस्वी सूर्या ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया, सोशल मीडिया पर जुटने के लिए दिया गुरुमंत्र"
रायपुर: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए युवाओं को गुरुमंत्र दिया. कांग्रेस सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में एक्टिव होने, युवाओं से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरने, सरकार का विरोध करने जैसे कई गुरुमंत्र दिए.
तेजस्वी सूर्या ने कहा, बेरोजगारी भत्ता को लेकर यहां का आंदोलन ऐसा था जो मैंने 10 साल में नहीं देखा. पीएससी मामले में हाइकोर्ट में स्टे आया है, उसका श्रेय युवा मोर्चा को जाता है. जो काम युवा कार्यकर्ता करते हैं दरअसल उसका सही आंकलन पार्टी में नहीं होता है. मंच से सभी वरिष्ठ नेताओं ने खड़े होकर युवा मोर्चा कार्यकर्ता को सम्मान दिए.
सूर्या ने कहा, प्रदर्शन के समय हम सीएम हाउस के बाहर खड़े थे. चुनाव के बाद हम सीएम हाउस के अंदर जाएंगे. जब हम सरकार में आएंगे पीएससी में ट्रांसपेरेंसी लेकर आएंगे. जो भी घोटाले में इन्वॉल्व हैं cbi से जांच करवाएंगे. जितने भी लोग दोषी हैं सब जेल जाएंगे. जेल में फ्री होकर बैठकर कैंडी क्रश खेलेंगे.
भाजपा कार्यालय में परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम के तहत युवाओं को गुरुमंत्र के साथ सम्मान भी दिया गया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे. कार्यक्रम में प्रदेश के सभी संभागों से युवा मोर्चा सम्मिलित हुए. युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, अब युवाओं को 1 – 1 मिनट छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में देना है. bjp को जिताने के लिए देना है. अपनी जवानी का बहुत बड़ा समय bjp को देना है. चैन से नहीं बैठना है. 3 दिसम्बर को मतगणना हो तो पूरे 90 विधानसभा में कमल खिले, इसकी जिम्मेदारी लेनी है. अटल जी के सपनों के छत्तीसगढ़ को बर्बाद होने नहीं देंगे.
कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को एक्टिव रहने, सोशल मीडिया में एक्टिव रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया में प्रेम कहानी लिखना बंद करो, सरकार के खिलाफ आग उगलना शुरू करो. सरकार आएगी लालच देगी, लालच में नहीं आना है. युवा देश की ताकक हैं. राष्ट्र भक्त हैं, सरकार को उखाड़ना फेकना है, यह संकल्प लेना है.
"रवींद्र कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त"
बिलासपुर: अधिवक्ता रवींद्र कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अधिवक्ता रवींद्र कुमार अग्रवाल के नाम की सिफारिश की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.
जानकरी के लिए बता दें किछत्तीगसगढ़ हाईकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस समेत 14 जज है. नए जज मिलने से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब वर्किंग जजों की संख्या 15 हो जाएगी. अधिवक्ता रवींद्र कुमार अग्रवाल के न्यायधीश नियुक्त होने से बार अधिवक्ताओं में काफी हर्ष है. 3 फरवरी 2023 को, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से रवींद्र कुमार अग्रवाल को उस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थीं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने इस सिफारिश पर सहमति जताई है.
"30 प्रत्याशियों को Z प्लस सिक्योरिटी देने पर मुख्यमंत्री ने कहा, भरोसा करना चाहिए केंद्र सरकार का कार्य; अमित जोगी और रमन सिंह की दोस्ती प्रस्तावना में है"
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते अमित जोगी समेत 30 प्रत्याशियों को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है. अमित जोगी को Z प्लस सिक्योरिटी देने पर सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 30 लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और लोगों को भी दिया जाना चाहिए.
सीएम बघेल ने कहा, अमित जोगी ने भी चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है. यह पूरी क्रोनोलॉजी है. जोगी और रमन सिंह की दोस्ती सभी जानते हैं.
वहीं प्रत्याशियों को जेड प्लस सुरक्षा को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, इस सरकार के राज में हर कोई भयभीत है, कोई सुरक्षित नहीं है. मुझे लगता है और भी लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करवानी पड़ेगी. यह सरकार कब किसके साथ क्या कर दे, कोई भरोसा नहीं है.
"धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में टिकट को लेकर टशन"
रायपुर: राज्य विधानसभा चुनाव 2023 में धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में टिकट को लेकर कांग्रेस में टशन दिखाई दे रहा है यह टशन चंद्रशेखर शुक्ला देवव्रत नायक और उद्धव वर्मा के बीच में दिखाई पड़ रहा है जबकि वर्तमान विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा की टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई है सूत्रधार का यहां तक कहना है कि पैनल में जो तीन नाम भेजे गए थे उसमें वर्तमान विधायक का नाम नहीं था ऐसे मे शहीद परिवार से टिकट नहीं मिलने की नाराजगी भी आम लोगों में चर्चा का हिस्सा है परंतु पिछले 5 साल के काम को लेकर जनता में काफी नाराजगी थी सर्वे में काफी पीछे हो गई थी इसलिए तीन नाम में उनका नाम शामिल नहीं था काट दिया गया था जो तीन नाम ऊपर सूज जा रहे हैं
उनमें से देवव्रत नायक सबसे आगे चल रहे हैं उनकी टिकट लगभग सुनिश्चित हो गई है जो 16 तारीख को घोषित हो जाएगी फिलहाल यह सूचना आम लोगों को अचंभित कर सकती है परंतु जीतने वाली सीट को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा वही उनके विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी तय कर दिया है और धरती व विधानसभा क्षेत्र से फिल्मी कलाकार अनुज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है चुकी या पैराशूट कैंडिडेट माने जा रहे हैं इसलिए क्षेत्र में तो विरोध है परंतु चर्चा यह है कि फिल्मी कलाकार होने का फायदा मिल सकता है हालांकि टिकट मिलने की प्रतिक्रिया पर अनुज शर्मा ने कहा है
"अरुण साव ने भूपेश बघेल से उनके चुनाव स्थान की पुष्टि की मांग की"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्पष्ट करने का आग्रह किया है कि वे पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे या जगदलपुर जा रहे हैं अथवा अपने लिए कोई और ऐसा ठिकाना खोज रहे हैं, जहां से विधानसभा पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को पाटन से चुनाव हारने का आत्मबोध हो गया है इसलिए पहले उनके लिए सुरक्षित सीट की पतासाजी की जा रही है। इस चक्कर में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची अधर में अटकी हुई है। भूपेश बघेल के कारण कांग्रेस अन्य सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है। भाजपा के उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं कि मुकाबले में कांग्रेस उतरे लेकिन कांग्रेस में तो उम्मीदवार चयन की बैठक में ही कांग्रेस सरकार के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों के खेल खेल रहे हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे इस खेल में ठीकठाक लेबल नहीं, बल्कि वर्ल्ड चैंपियन बन जाएं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कांग्रेस 5 साल राज करने के बाद इतनी दयनीय स्थिति में पहुंच गई कि बैठकों पर बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री तक की टिकट घोषित नहीं कर पा रही है। इससे जाहिर है कि कांग्रेस अब न तो जनता का सामना करने की स्थिति में है और न ही भाजपा का मुकाबला करने की हैसियत में है। उन्होंने कहा कि चुनावी रणभूमि में भाजपा के योद्धा प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कांग्रेस के प्रत्याशी सामने आएं ताकि चुनाव का माहौल बने। यहां तो हालत यह है कि कांग्रेस का मनोबल पहली बार इतनी बुरी तरह गिरा हुआ है कि समझ में नहीं आ रहा कि कांग्रेस आखिर कब मैदान में उतरेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में जितने बड़े नेता हैं, सब के सब उम्मीदवार सूची जारी होने को लेकर अलग अलग बयान दे रहे हैं। इनके प्रदेश अध्यक्ष तारीख पर तारीख बता रहे हैं तो इनकी प्रभारी और मुख्यमंत्री कुछ और फरमा रहे हैं। ये अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पा रहे। कभी खबर मिलती है कि इतनी सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए। दिल्ली रवानगी और वापसी हो रही है। फिर बैठक होने लगती है। कहा जाता है कि अब इस तारीख को इनके मंच का परदा उठ जाएगा। हमें लगता है कि कांग्रेस के नाटक का पर्दा उठने के पहले ही गिर गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि जब भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होगी, उसके बाद कांग्रेस का वह गृह युद्ध जो अभी बंद कमरे में चल रहा है, वह पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों पर जरूर दिखेगा। कांग्रेस की महाभारत उसे ले डूबेगी। कांग्रेस के उम्मीदवार फाइनल होने में सबसे बड़ी बाधा यह भी है कि गुटीय संग्राम चल रहा है। सत्ता का सिरमौर बनने की लालसा में ये यह भूल रहे हैं कि इनका हवामहल ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर रहा है।
"पीएससी घोटाले पर युवा मोर्चा के नेता तेजस्वी सूर्या का जीत के साथ निर्णय, सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल"
रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पीएससी घोटाले के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के फैसले को बेहद अहम और पीएससी की समूची प्रक्रिया में सुधार की दिशा में ठोस व सार्थक पहल की शुरुआत बताया है। बुधवार सुबह रायपुर पहुँचे श्री सूर्या विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वह पहले भाजयुमो के हल्लाबोल और फिर पीएससी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए आए थे और इस बार मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी को प्रतिस्थापित करने, प्रतिष्ठित करने का संकल्प लेने यहाँ आए हैं।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री सूर्या प्रदेश इकाई के 'परिवर्तन उद्घोष' कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए श्री सूर्या ने कहा कि इस प्रवास के पहले दो बार छत्तीसगढ़ आने का मौका मिला। पहले रोजगार और बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर हुए हल्लाबोल आंदोलन और उसके बाद पीएससी घोटाले को लेकर युवा मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया था। श्री सूर्या ने कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ पीएससी में जो घोटाले हुए, उस मुद्दे को भाजयुमो की प्रदेश इकाई ने जोरशोर से उठाया और न्याय मांगने का काम किया। इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाठियाँ खाईँ। उसका प्रतिफल हमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय न्याय से मिला। पीएससी में हुई 18 नियुक्ति पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। यह निर्णय यह हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत है। उच्च न्यायालय के निर्णय से आने वाले समय देश की सभी राज्य सरकारों, चाहे वो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान या कर्नाटक हो, को पीएससी की समूची प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयानुकूल परिवर्तन लाने का बहुत बड़ा अवसर मिलेगा।
"विधानसभा निर्वाचन-2023: शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए साफ्टवेयर प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होगा"
रायपुर: विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित निराकरण करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के कार्यालय के सभागृह में 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को साफ्टवेयर के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी विभाग प्रमुखों को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण हेतु अपने विभाग-कार्यालय के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी को इस प्रशिक्षण में नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने को कहा है।
"मोदी जी द्वारा महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान: भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संबोधन और चुनावी उत्सव"
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए "नारी शक्ति वंदन" विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करना था महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में आहूत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने उत्तर विधानसभा की महिलाओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की 75 वर्ष की आजादी के पश्चात आज यह प्रथम अवसर है जब केंद्र की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए असल मायने में अनुकूल कदम उठाए इसके पूर्व में भी बहुत सी सरकारें आईं और गई बड़े बड़े विज्ञापन चलते की लड़की लड़का एक समान परंतु किसी ने भी नारियों के सशक्तिकरण के लिए संविधान सम्मत अधिकार देने का कार्य नहीं किया परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने जब से भारत की कमान संभाली शनैः शनैः नारियों के हित में कदम उठाए प्रत्येक सरकारी सुविधाओं हेतु परिवार के मुखिया का अधिकार महिलाओ के हक में रखा आज महिलाओ का अधिकार और रूतबा चहुओर बढ़ा है और अब संवैधानिक अधिकार महिलाओ को दिए गए आज मोदी जी ने महिला आरक्षण के माध्यम से " नारी शक्ति वंदन " किया और आज हम सभी महिलाएं प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करती हैं की हमे आपने संवैधानिक रूप से सहभागिता करने का अधिकार दिया है जिसके लिए हम आपके आभारी हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल और उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी मंच से उत्तर विधानसभा की महिलाओ को संबोधित किया एवं प्रधानमंत्री द्वारा संसद में विधेयक लाकर महिला सशक्तिकरण हेतु संविधान सम्मत अधिकार प्रदान करने हेतु साधुवाद एवं धन्यवाद प्रेषित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती प्रभा दुबे, श्रीमती शैलेंद्र परगनिया, श्रीमती अनीता महानंद, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मिली बनर्जी, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती विद्या पांडे, श्रीमती मनोरमा हनोतिया ,श्रीमती निर्मला सोनी ,श्रीमती माया शर्मा, प्रीति रावत, सीमा सिंह, श्रीमती पल्लवी भोसले, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी शेंडे, मीना सेन, ललिता यादव, वेणुका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थित रही l
"रायपुर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद शहर में सख्त चेकिंग चलाई"
रायपुर: विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस के द्वारा लगातार विभिन्न कार्यवाहियां की जा रही,,विशेष अभियान चलाकर गुंडे निगरानी बदमाशों की चेकिंग,,वृहद स्तर पर वारंट की तामिली कर आरोपियों को न्यायालय पेश करने के साथ ही जिला बदर की कार्यवाही एवं बदमाश तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही इसी क्रम में जिले में नशे के सामान,,फ्रिबीज मैटीरियल,, तथा अवैध हथियार के पहुंच को रोकने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्र में स्थाई चेकपोस्ट और चेकिंग प्वाइंट बनाकर जिले के अंदर प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है,,चेकिंग के दौरान पूर्व में शराब,,गांजा,, नगद रकम तथा अवैध हथियार की जप्ती की गई है
आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही इन चेक पोस्ट पर और अधिक सतर्कता बढ़ा दी गई है साथ पुलिस की संख्या बल भी बढ़ा दी गई है अंतरजिला चेकपोस्ट के अलावा शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख आवागमन वाले मार्गो पर भी चेकिंग प्वाइंट लगाई गई है। आज भी देर रात तक इन स्थानों पर चेकिंग की गई इस दौरान चेकिंग प्वाइंट की आकस्मिक निरीक्षण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा किया गया। तेलीबांधा एवं माना चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचकर काफी देर तक पुलिस कार्यवाही को बारीकी से देखे तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ सभी वाहनों को सतर्कता से चेक करने का निर्देश दिए इस दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले भी मौजूद रहे।
रायपुर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विधान सभा चुनाव संपन्न कराए जाने हेतु लगातार विभिन्न कार्यवाही एवं वाहनों चेकिंग कर निगरानी की जाती रहेगी
"रायपुर पुलिस ने वायरल होने वाले मारपीट वीडियो के संदर्भ में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाही की शुरुआत"
रायपुर पुलिस: कुछ दिवस पूर्व थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटनी स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट करने का विडियो वायरल हुआ था। मारपीट की वायरल विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी मंदिर हसौद को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा विडियों में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान करते हुए प्रकरण में संलिप्त सचिन सिंग पिता नागेन्द्र सिंग उम्र 19 साल निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर एवं आशीष सिंग पिता अमरपाल सिंग राजपूत उम्र 19 साल निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर की पतासाजी कर पकड़कर प्रार्थी की रिपोर्ट पर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 579/23 धारा 147, 294, 506, 323 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही दोनों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया था।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की लगातार पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी आदित्य गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 14 श्रीजी कॉलोनी अभनपुर थाना अभनपुर रायपुर एवं मानस रागरा पिता बलीराम रागरा उम्र 19 साल निवासी गनौद थाना राखी रायपुर के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ उनके विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पतासाजी की जा रहीं है।
"कांग्रेस के विधानसभावार संकल्प शिविर का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर तक"
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस का विधानसभावार संकल्प शिविर 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 11 अक्टूबर सुबह 11 बजे विधानसभा डोंगरगढ़ के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 11 अक्टूबर दोपहर 1.30 बजे विधानसभा खुज्जी के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 11 अक्टूबर दोपहर 3 बजे विधानसभा खैरागढ़ के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी टी.एस. सिंहदेव 12 अक्टूबर सुबह 11 बजे विधानसभा नवागढ़ के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी टी.एस. सिंहदेव 12 अक्टूबर सुबह 1.30 बजे विधानसभा बेमेतरा के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी टी.एस. सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे 12 अक्टूबर सुबह 3 बजे विधानसभा साजा के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 13 अक्टूबर सुबह 11 बजे विधानसभा मोहला-मानपुर के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 13 अक्टूबर सुबह 1.30 बजे विधानसभा डोंगरगांव के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे विधानसभा राजनांदगांव के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया 14 अक्टूबर सुबह 11 बजे विधानसभा अंतागढ़ के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 14 अक्टूबर दोपहर 1.30 बजे विधानसभा भानुप्रतापपुर के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया 14 अक्टूबर दोपहर 3 बजे विधानसभा कांकेर के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।
"कांग्रेस की प्रत्याशियों के चयन में बड़े संकट: भाजपा का हमला"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस ब्रीफ में कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक आज पहचान के संकट से जूझ रहे हैं। अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं कम से कम 71 विधायक के नाम ही घोषित कर देते पर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच टिकट बंटवारे को लेकर आपस में खींचतान चल रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पहले अगस्त माह में 21 और 09 अक्टूबर को 64 सीटों पर कुल 85 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक तरह से ये यह दर्शाता हैं की कांग्रेस बुरी तरह से डरी हुई हैं और डर हो भी क्यों न 2018 के विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके सत्ता में आए थे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आज कांग्रेस के उम्मीदवार किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे? एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। खुद मुख्यमंत्री अपने लिए दूसरी जगह ढूंढ रहे हैं। कुछ माह पहले कांग्रेस के पूर्व प्रभारी पी.एल. पुनिया ने किसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कहा था कि छत्तीसगढ़ में 48 विधायकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस बात को दुहराया था, परंतु इनके मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विरोध करते हुए कहा था कि मैं ऐसी किसी सर्वे रिपोर्ट को नहीं मानता। तब दबाव में आकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि सबका प्रदर्शन अच्छा है। श्री म्हस्के ने सवाल किया कि यदि वास्तव में इनका प्रदर्शन अच्छा है तो कम-से-कम 71 विधायकों की ही टिकट घोषित क्यों नहीं कर देते? और कुछ नहीं तो, कम-से-कम मुख्यमंत्री बघेल की टिकट ही फाइनल कर देते। यह प्रदेशभर में आम चर्चा है कि मुख्यमंत्री बघेल अपने लिए अब दूसरी सीट तलाश रहे हैं। कांग्रेस को इस अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। श्री म्हस्के ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल भाजपा की चिंता करना छोड़ अपनी सरकार और कांग्रेस की चिंता करें। भाजपा तो पूरी तैयारी और दमखम के साथ चुनावी रण में उतर चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और निश्चित तौर पर विजयश्री भाजपा को प्राप्त होगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने भाजपा के राज्य और केंरीय नेतृत्व के लोकर की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा जो कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार खुद आज भरोसे का भीषण संकट झेल रही है, उस पार्टी के नेता-मंत्री भाजपा की चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों की घोषणा में ऐतिहासिक बढ़त बनाने पर बौखलाकर ऊलजलूल टिप्पणी कर रहे हैं। इसी संबंध में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान पर करारा पलटवार करते हुए श्री म्हस्के ने कहा कि यह तो वही मिसाल हो गई कि सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद! श्री म्हस्के ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राज्य इकाई पर पूरा भरोसा है, तभी भाजपा ने परिवर्तन यात्रा का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न किया, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित भाजपा के केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों की बड़ी-बड़ी सभाएँ हुईं। भाजपा ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में 85 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं तो उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के पेट में मरोड़ क्यों उठने लगा? कांग्रेस में जो घमासान मचा है, उस पर कांग्रेस और प्रदेश सरकार के लोग कुछ बोलने की स्थ्ति में नहीं हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि जिस कांग्रेस में 'एक परिवार' की मर्जी के बगैर पत्ता तक नहीं हिलता, उस कांग्रेस के नेता और मंत्री भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व में भरोसा नहीं होने की बात कर रहे हैं! श्री म्हस्के ने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह का आलम यह है कि उपमुख्यमंत्री अब अपने राजनीतिक विरोधियों पर खुलकर हमला बोल रहे हैं और इसके बाद भी यदि विरोधियों को तवज्जो दी गई तो सिंहदेव साफ कर चुके हैं कि आगे क्या होगा, यह जनता जाने और पार्टी जाने। बड़े बेमन से उपमुख्यमंत्री पद पर बैठे सिंहदेव की यह चेतावनी मुख्यमंत्री बघेल और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के रिश्तों की खटास को जाहिर कर रही है। क्या सिंहदेव प्रदेश को यह बताने की जहमत उठाएंगे कि यह कांग्रेस की किस श्रेणी का भरोसा है? श्री म्हस्के ने कहा कि दरअसल, भाजपा की एकजुटता और परिवर्तन यात्रा की सफलता से बौखलाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम मंत्री और कांग्रेस नेता बेसिर-पैर की बातें करके अपनी जगहँसाई करा रहे हैं। श्री म्हस्के ने सवाल किया कि उपमुख्यमंत्री सिंहदेव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और अपनी सरकार के अंतर्कलह को कैसे भूल रहे हैं, जिसके असली सूत्रधार खुद सिंहदेव और मुख्यमंत्री बघेल खुद हैं। उपमुख्यमंत्री सिंहदेव से सियासी अदावत की हद तो यह थी कि अपने ही एक विधायक के जरिए राजनीतिक चरित्र हत्या का षड्यंत्र तक रचा गया था। एक आदिवासी मंत्री सरकार से और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मोहन मरकाम क्यों हटा दिए गए? मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस के नेता भाजपा के आंगन में ताकझाँक के मनोरोग से उबरने की दिशा में बढ़ें।
इस दौरान प्रेस ब्रीफ में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।
"छत्तीसगढ़: महतारी एक्सप्रेस की अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग, भूपेश सरकार पर निशाना साधा गया"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने छत्तीसगढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का ढिंढोरा पीटा जाता है पर हालात बद से बदतर हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस और महतारी एक्सप्रेस की सुविधा से आज भी भोले-भाले आदिवासी, ग्रामीण वंचित है। जहां गंभीर रूप से व गर्भवती महिलाओं को इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत भी हो जाती है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा कि भानुप्रतापपुर के घोठा की मितानिन गांव की गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए भानप्रतापपुर अस्पताल लाने संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के नंबरों पर कॉल करती रहीं, पर जब उनको लेने कोई वाहन नहीं पहुंचा तो विवश होकर वह अपने साथ पैदल ही गर्भवती महिलाओं को साथ लेकर करीब 8 किलोमीटर दूर भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचीं। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा? श्रीमती राजपूत ने कहा कि आज भी आदिवासी अंचल में प्रसव पीड़ा से व्याकुल महिला या फिर आपात स्थिति में मरीज को खाट पर या अन्य साधन से लोग अस्पताल लाने मजबूर होते हैं। श्रीमती राजपूत ने भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को विकसित कर लाखों रुपये खर्च कर हमर अस्पताल में बनाने का काम पिछड़ गया है। आज स्थिति ये हो गई है कि आधे–अधूरे स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा और दवाई नहीं होने के बाद भी चिकित्सक किसी तरह मरीजों का इलाज करने विवश हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा कि भूपेश सरकार में घोटाले, कमीशन और करप्शन चल रहा है। सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। जनता को स्वास्थ्य सेवा केवल कागजों पर ही मिल रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अहंकार में डूबी भूपेश सरकार अपने मंत्रियों की बात नहीं सुन रही है।
"महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान: श्री सुशील सन्नी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भाषण"
रायपुर: दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महामाया मंदिर वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, शहीद राजीव पांडेय वार्ड, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड में महिला कार्यकर्ता का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल थे। श्री अग्रवाल का महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पहार एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।
श्री अग्रवाल ने उपस्थित महिला कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ ये मेरा परम सौभाग्य हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा की पूर्व में बीजेपी की सरकार में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण में श्रमिकों के कल्याण के लिए कुछ ही योजनाएं संचालित होती थी। आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके मंशानुरूप कर्मकार कल्याण मंडल में 30 योजनाएं श्रमिको के कल्याण के लिए संचालित है। जिसमे जन्म से लेकर मृत्यु तक, और युवाओं से लेकर सियान तक, कन्याओं से लेकर महतारी तक के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। छत्तीसगढ़ में आज भूपेश बघेल की सरकार को भरोसे की सरकार के रूप में जाना जाता हैं।
मेरा सभी बहनों से निवेदन है की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता शर्मा, श्री प्रशांत ठेंगड़ी, श्री नवीन चंद्राकर, श्री समीर अख्तर, श्रीमती निशा देवेंद्र यादव, श्री देवेंद्र यादव, श्री सत्यनारायण नायक, श्रीमती दीपा चंद्राकर, श्रीमती इंदा मालू, श्रीमती हमीदा बेगम, श्रीमती ममता राय, श्रीमती आशा चौहान, श्री भोला थवाईत, श्री झूमुक लाल निषाद, श्री नवीन केशवानी, श्रीमती आशा सोनी, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती संगीता तिवारी, श्री दिनेश ठाकुर मौजूद रहें।
"शा. दू. ब. महिला महाविद्यालय में 'महिलाओं के स्वास्थ्य' कार्यक्रम का आयोजन"
रायपुर: शा. दू. ब. महिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ एव आइ. क्यू. ए. सी. के द्वारा 'महिलाओ के स्वास्थय' सम्बन्धी कार्यक्रम का महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन मे आयोजन किया गया।महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर नंदा गुरुवारा ने प्रकोष्ठ के उद्देश्य पर प्रकाश डाला | प्राचार्य डॉक्टर किरण गजपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज की बालिका भावी मां है उनके लिए संपूर्ण स्वास्थ्य एवं जीवन शैली का ध्यान रखने पर बल दिया गया l प्राचार्या जी ने अच्छी आदतों को अपनी नियमित दिनचर्या में संमिलित करने पर बल दिया जैसे पौष्टिक संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना और किताबें पढ़ना l डॉ उषा किरण अग्रवाल आई क्यु ऐ सी इंचार्ज ने बताया कि स्ट्रेस को एक चैलेंज के रूप में लिया जाना चाहिए हैl उन्होने माता पिता एवं पालन पोषण की बदलती भूमिका, हैप्पी इंडेक्स के बारे में जानकारी दीl
कार्यक्रम की संयोजक डॉ अनुभा झा ने बालिकाओं मे कुपोषण के प्रभाव के दुष्चक्र को तोड़ने के व्यवहारिक उपाय बताये l प्रोटीन की गुणवत्ता एवं मात्रा बढ़ाने पर टिप्स दिये, साथ ही 8 की पॉइंट्स के द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य सुधार पर प्रकाश डालाl
योग शिक्षक निष्ठा जी ने छात्राओं को पढ़ाई के दौरान होने वाली गर्दन, कमर, कंधे एवं सिरदर्द जैसी समस्याओं से उबरने के लिए कुछ योग आसन का प्रदर्शन एवं प्रणायाम के नियमित उपयोग के लाभ बताये lकार्यक्रम मे गृह विज्ञान & विभिन्न संकाय की छात्राओ की बड़ी संख्या मे भागीदारी रही l
महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. ऋचाशर्मा, डॉ. सीमा खान,गृह विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि मिंज, डॉ वासु वर्मा, डॉ अभया जोगलेकर, डॉ. शिप्रा बनर्जी, डॉ. अलका वर्मा, डॉ रेखा दीवान, डॉ ज्योति मिश्रा उपस्थित रही. डॉक्टर अनुभा झा ने सभी का आभार प्रदर्शन किया|
"छत्तीसगढ़: थाना तिल्दानेवरा पुलिस ने घर में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया"
रायपुर पुलिस : इस प्रकार है कि प्रार्थिया/ पीड़िता जिसे 'ए' से चिन्हांकित के द्वारा दिनांक 07/10/2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06/10/2023 को पीड़िता के माता-पिता सुबह 05:00 बजे अपने काम पर चले गये थे पीड़िता व पीड़िता का छोटा भाई दोनो घर में टीवी देख रहे थी तभी करीबन 12:00 बजे लड़का समीर उर्फ करिया घर के अंदर आया और पीड़िता के छोटे भाई को बोला कि तुझे पड़ोस वाली दादी बुला रही है कहने पर पीड़िता का छोटा भाई बाहर चला गया फिर समीर बोला कि कितना बज रहा है तब पीड़िता अपनी नानी के मोबाईल में समय देखकर बोली की अभी 12:00 बज रहा है तब समीर पीड़िता के पास आया और पीड़िता के शरीर को बेईज्जती करने की नियत से सहलाने लगा तब पीड़िता डर कर अपने को समीर से छुड़वाकर घर से बाहर निकल गई और पड़ोसी को बताई तब पड़ोसी ने समीर को डांटकर घर से बाहर निकाला और पीड़िता के माता-पिता आने के बाद घटना की जानकारी दी कि प्रार्थिया/पीड़िता की लिखित आवेदन पर आरोपी समीर उर्फ करिया निवासी बुधवारी बाजार नेवरा के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
दौरान विवेचना के प्रार्थिया / पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिया जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। प्रार्थिया / पीड़िता के उम्र संबंधी प्रमाण हेतु शैक्षणिक दस्तावेज जप्त किया गया। प्रकरण के नामजद आरोपी समीर उर्फ करिया का पतातलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। समीर उर्फ करिया उम्र संबंधी प्रमाण हेतु स्कूल से दाखिल खारिज पंजी की सत्यापित प्रति जप्त किया गया। अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को देते हुए न्यायिक रिमाण्ड प्रतिवेदन तैयार माननीय फास्ट ट्रैक कोर्ट रायपुर पेश करने रवाना किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)श्री नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री सुरेश ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में छ़ेडछ़ाड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी:- समीर श्रवण उर्फ करिया पिता शिव कुमार श्रवण उम्र-19 साल 03 माह साकिन वार्ड क्र.06 बुधवारी बाजार नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर (छ.ग.)
कांग्रेस की सरकार में किसी गरीब का मकान नहीं टूटेगा
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कि कांग्रेस की शहरी सरकार ने कई विकास के काम किए हैं इसमें बिजली बिल हाफ करने की योजना से 44 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं और 4000 करोड़ का लाभ दिलाया गया है गोल बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक दिलाने गुमास्ता लाइसेंस के स्थाईकरण अनियमित विकास अधिनियम को पारित कर 20000 से अधिक लोगों मालिक बनाकर संपत्ति के कागज का नियमित करण किया है जाति मूल निवासी सहित प्रमाण पत्रों के समीकरण का काम भी सरकार ने किया है
मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला विधायक कुलदीप जुनेजा संसदीय सचिव विकास उपाध्याय निगम सभापति प्रमोद दुबे जिला सहकारी बैंक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा आरडीए उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी धनंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबंध करते हुए उक्त बातें कहीं हैं उनका कहना था कि भूमि पट्टा वितरण में भी सरकार ने काफी महत्वपूर्ण काम किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि 25000 से अधिक लोगों को निशुल्क पट्टा वितरण किया गया है और एक लाख से अधिक लोगों को मकान अधिकार दिया गया है उनका कहना था कि सरकार मकान और संपत्ति के अधिकार के नियम को निरंतर रखने वाली नीति को यथावत बनाए रखेगी