छत्तीसगढ़
CM साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भाजपा युवा मोर्चा करेगी विरोध प्रदर्शन, CCCI के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज, प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11:30 बजे वे धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शहीद स्मारक भवन पहुंचेंगे. वहीं शाम 4:30 बजे पत्रिका समाचार पत्र के की-नोट कार्यक्रम में भाग लेंगे. रात 8:30 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी और अंत में 9 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
प्रशासनिक सर्जरी के जरिए साय सरकार का संदेश: सीधे जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…
रायपुर। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल रहे. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के जरिए विष्णुदेव साय सरकार ने प्रशासनिक कसावट के साथ परिणाम देने वाले अधिकारियों को तवज्जों, राजस्व प्रकरणों के निराकरण की छिन्न- भिन्न और लंबे समय से उपेक्षित व्यवस्था को सुधारने के लिए दो अतिरिक्त कमिश्नरों की नियुक्ति, राजस्व मंडल पर ध्यान के साथ सुशासन पर फोकस किया है.
महंत कॉलेज में वार्षिक खेल गतिविधियों की प्रतिभाएं हुई पुरस्कृत, इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनल चौबे रही.
रायपुर गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनल चौबे रही वही अध्यक्षता श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने की जबकि आयोजन में श्री अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति श्री अनिल तिवारी महासचिव प्रबंध समिति श्री सुरेश शुक्ला आयुक्त राज्य स्काउट गाइड एवं डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय डॉक्टर योगेंद्र राजपूत आचार्य अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने कहा की प्रत्येक विद्यार्थी में एक आवश्यक गुण होता है जिसकी पहचान कर स्वयं का विकास करें पैसे से ज्ञान खरीद नहीं जा सकता मेहनत से ज्ञान कमाया जाता है उनका कहना था कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें तभी शिखर पर पहुंच सकेंगे

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में 60% से अधिक छात्राएं पड़ती है जो एक सुखद संकेत है कि इस कॉलेज में काफी सुरक्षा का माहौल होता है महापौर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा किसी चीज का समाधान नहीं है लेकिन प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर गौरव पाया जा सकता है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के पड़ाव की चर्चा की और बताया की एक महिला होकर किस तरह से महापौर के सफर तक पहुंच पाई हैं आपने कहा की माता-पिता और गुरु के सपनों को सरकार करिए अपना नाम रोशन करिए आयोजन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि वे महंत कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं और आज मंच में अतिथि के तौर पर पहुंचकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं उन्होंने मंच से ऐलान किया की राज्य अल्पसंख्यक आयोग से मिलने वाली राज्य शासन की सभी सुविधाएं महाविद्यालय के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी आयोजन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की की महाविद्यालय का विश्वविद्यालय स्तर पर परिणाम सर्वोच्च रहा है यह यहां की अध्ययन शैली को रेखांकित करता है उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह भी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर विजेता बने राज्य स्काउट गाइड कि आयुक्त श्री सुरेश शुक्ला ने प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहां थी उनकी सफलता में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण होता है उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होकर चुनौतियों का सामना करें तभी जीवन में अंतिम शिखर तक पहुंच पाएंगे प्रबंध समिति के श्री अनिल तिवारी ने कहा की वर्ष 1998 से महाविद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और यहां के पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं जो महाविद्यालय की शिक्षण व्यवस्था का गौरव का विषय है उन्होंने पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहां की जीवन में निरंतर मेहनत करते रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि 98 विद्यार्थी से महाविद्यालय की शुरुआत हुई थी और आज 2000 विद्यार्थी अध्यनरत हैं उन्होंने कहा कि प्रबंधन पर कॉलेज में प्रवेश के लिए काफी दबाव होता है फिर भी योग्य छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है क्योंकि यहां की फीस की व्यवस्था काफी कम है और छात्र-छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आने के बाद अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं अतिथियों के उद्बोधन बाद विजेता खिलाड़ी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में तैराकी वर्ग में राज्य और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने वाली रितु पुरस्कृत की गई वहीं कराटे वर्ग में देवव्रत अनुज तन्मय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वही तैराकी वर्ग में अनिमेष शर्मा मेघा पटेल तेजस ध्रुव दीपक साहू प्रणव राज दीपाली कन्नौज कुमारी शुभांगी बास्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ जूडो वर्ग में सम्मानित की गई इन सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय स्तर पर विजेता घोषित हुए हैं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का पूरा संयोजन खेल अधिकारी विजय शर्मा और सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर अनुपम जैन तथा डॉ जय का विशेष योगदान रहा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र, छात्रों को CIPET की जानकारी देने का किया आग्रह
रायपुर. प्रदेश के युवाओं को प्लास्टिक प्रौद्योगिकी और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर के नए अवसर देने के लिए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है. इस पत्र में केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), रायपुर के डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्रों तक पहुंचाने का आग्रह किया है.
CM विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, आज से दो दिवसीय सनातन संस्कृति महासम्मेलन…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे रायपुर स्थित निवास से रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे. इसके बाद वे जशपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:25 बजे बलरामपुर के सरना एथनिक रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एक घंटे तक रुकेंगे. बाद में वे फिर जशपुर लौटेंगे और रायपुर के लिए रवाना होकर शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. शाम 7:50 बजे वे टीआईपी चौक स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल पहुंचेंगे और एक घंटे के कार्यक्रम के बाद 9:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे.
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना, रायपुर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा
रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोगों को दिन के वक्त गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है. हालांकि, शाम होते-होते मौसम करवट ले रहा है और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही एक-दो स्थानों पर बदल गरजने के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार रहने की संभावना है.
CGPSC घोटाला : दलालों और पेपर सॉल्वर के ठिकानाें से मिले अहम दस्तावेज, जांच के घेरे में कई अभ्यर्थी, CBI ने छापेमार कार्रवाई की दी जानकारी,
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में CBI ने गुरुवार को पांच ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी. इस मामले की जांच को लेकर सीबीआई ने बयान जारी किया है. सीबीआई के मुताबिक, रायपुर में तीन और महासमुंद में दो कुल पांच स्थानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं. यह कार्रवाई उन पांच संदिग्धों के खिलाफ की गई है, जिनमें दलाल, पेपर सॉल्वर और अन्य शामिल हैं. यह मामला 2020 से 2022 के बीच डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे वरिष्ठ पदों की भर्ती में गड़बड़ी से जुड़ा है.
श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के ‘Memory of the World Register’ में शामिल, सीएम साय ने बताया भारत की समृद्ध विरासत के लिए गौरवपूर्ण क्षण…
रायपुर। श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के ‘Memory of the World Register’ में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे भारत की समृद्ध विरासत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है.
40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक दंपति भी शामिल
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है. आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
निवेश में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया नया मुकाम...देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल...2025 में 1.63 लाख करोड़ का आया निवेश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ इस वर्ष निवेश के मामले में देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हो गया है. प्रोजेक्ट टूडे सर्वे के मुताबिक वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ 1,63,738 करोड़ के निवेश के साथ दशवें स्थान पर जगह बनायी है. ये आंकड़े केवल वर्ष 2025 के हैं. वर्ष 2024 के आकड़ों को मिलाकर निवेश का कुल आकार 4.4 लाख करोड़ हो जाता है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार किए रोड शो और राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति के कारण यह सम्भव हो पाया है.
प्रदेश के ढाई हजार से अधिक बर्खास्त सहायक शिक्षकों को मिल सकती है राहत, कैबिनेट बैठक में पुनर्नियुक्ति पर लगेगी मुहर!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पद से बर्खास्त किए गए हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने उनकी पुनर्नियुक्ति का रास्ता निकाल लिया है, और गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी.
प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार, दुर्ग रहा सबसे गर्म
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. प्रदेश के कई जिलों में आज मेघ गर्जन, तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के साथ चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया.
कांग्रेस ने 10 नगर निगमों में घोषित किए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष, रायपुर में आकाश तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी,
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने नगर निगमों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्षदों के बीच नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं. रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जय श्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.
इंडियन रेलवे ने इस रूट की करीब 100 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल की
Chhattisgarh Train Cancelled News: भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती है। किसी को अगर कहीं दूर का सफर करना होता है, तो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन होती है। अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टी भी शुरू होने वाली है। स्कूलों में छुट्टियां होने पर लोग पूरे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान तैयार करते हैं। अगर आप भी ये प्लान तैयार कर रहे हैं तो जरा रुकिये… इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने अप्रैल के महीने में छत्तीसगढ़ के इस रूट से गुजरने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
सीएम साय लेंगे संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, बस्तर में बारिश का अलर्ट,
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भी बस्तर दौरे पर रहेंगे. सीएम साय साढ़े 9 बजे से संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे. वे दोपहर ढाई बजे रायपुर पहुंचेगे और बीटीआई ग्राउंड में आयोजित छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद छग स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कारपोरेशन अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शाम 4 बजे दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित छग साहित्य अकादमी एवं छग टूरिजट बोर्ड के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे.
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…
छत्तीसगढ़ में रविवार शाम से मौसम ने करवट ली है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के एक-दो स्थानों पर तेज आंधी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हुई है. वहीं आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों में बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है.
माओवाद मुक्त पंचायतों को मिलेगी 1 करोड़ की विकास निधि
बस्तर को माओवाद से मुक्त करने के संकल्प के साथ सुकमा पहुँचे उपमुख्यमंत्री शर्मा
रायपुर । उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को अपने एक दिवसीय सुकमा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों के सरपंचों, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ माओवाद मुक्त बस्तर के निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा की।
बैठक की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और उनके क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास की अपार संभावनाएँ हैं और यहाँ के बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। माओवाद के कारण विकास की प्रक्रिया बाधित होती है, जिसे समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि जो माओवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आना चाहें, उनका पुनर्वास राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा उन्हें 4-5 महीने के आवासीय कौशल प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा, जिसमें रहने-खाने की सुविधा के साथ-साथ 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि माओवाद मुक्त पंचायत घोषित होते ही संबंधित ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विकास निधि स्वीकृत की जाएगी। जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों को भी पृथक से विकास कार्यों के लिए राशि दी जाएगी। साथ ही संबंधित गाँवों को बस सेवा, मोबाइल नेटवर्क और बिजली कनेक्टिविटी से भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के पंजीयन हेतु जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है – जनता के मन की बात को समझते हुए बस्तर को माओवाद से पूर्णतः मुक्त करना।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सभी मिलकर जल्द ही माओवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे।
इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, जनप्रतिनिधिगण धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यगण, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंचगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।