छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना, 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग में पड़ी, यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
CM साय का बड़ा बयान...कहा- ‘छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश का किया जाएगा पालन’..पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा राज्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान मूल के नागरिकों को जल्द ही राज्य छोड़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी शॉर्ट वीजा को निरस्त कर दिया गया है और अब पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाना होगा।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त निर्देश
गौरतलब है बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कूटनीतिक एक्शन लिया है। इसके तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा अब केवल 27 अप्रैल तक ही वैध रहेगा, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।
भारत ने कहा है कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 3 दिनों के भीतर भारत छोड़ देना होगा। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बरहाल, भारत सरकार के आदेश के तहत अब छत्तीसगढ़ में भी पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से लगभग 1800 अकेले रायपुर में रहते हैं। इनमें अधिकांश सिंधी समुदाय से हैं। पुलिस द्वारा वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक भारत में न रहे।
दीर्घकालिक वीजा धारकों को राहत
वहीं, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को जारी दीर्घकालिक वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे और उन्हें देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, बिजनेस, मेडिकल या धार्मिक वीजा पर आए लोगों को निर्धारित समयसीमा में भारत छोड़ना अनिवार्य होगा। सार्क वीजा धारकों को फिलहाल तत्काल निकासी की जरूरत नहीं है, लेकिन उनकी भी जांच जारी है।
दरअसल, रायपुर में पाकिस्तानी मूल के सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ये लोग आमतौर पर अपने रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक उद्देश्यों से भारत आते हैं। कई लोग बिजनेस और मेडिकल वीजा के तहत भी यहां बसे हैं। सड्डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में उन्होंने अपने घर बना लिए हैं। इनमें से कुछ को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कई अभी भी प्रक्रिया में हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता
फिलहाल, पहलगाम हमले के बाद केंद्र ने पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी व्यक्तियों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस अब वीजा की वैधता, नागरिकता स्थिति और गतिविधियों की जांच कर रही है ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां रजिस्ट्री के साथ ही भूमि रिकॉर्ड होगा अपडेट, मंत्री ओपी चौधरी बोले- जनता को भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में भूमि पंजीयन और राजस्व नामांतरण प्रक्रिया में ऐतिहासिक सुधार करते हुए देश में एक नई मिसाल कायम की है. छत्तीसगढ़ अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां रजिस्ट्री के तुरंत बाद भूमि रिकॉर्ड अपने आप अपडेट हो जाएगा और हस्ताक्षरित प्रति भी तत्काल प्रदान कर दी जाएगी.
जानिए पाक के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में आखिर क्यों किया छत्तीसगढ़ का जिक्र
रायपुर। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत के खिलाफ बयान दिया है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ का भी जिक्र किया है. पाकिस्तानी मीडिया से चर्चा के दौरान आसिफ ने भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है और भारत के भीतर ही विभिन्न राज्यों में सरकार के खिलाफ बगावत हो रही है. इसी सिलसिले में उन्होंने छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए राज्य में जारी नक्सली हिंसा को ‘बगावत’ बताया.
Bijapur Naxal encounter: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई 5वें दिन भी जारी.. 10 हजार से अधिक जवानों के घेरे में लगभग 1500 माओवादी…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 5वें दिन भी जारी है. यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी एरिया में घेर रखा है. सुरक्षा बल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं. 2 हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा किया जा रहा है.
नक्सलियों के खिलाफ जवानों की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी.. हेलीकॉप्टर से माओवादियों पर हो रही बमबारी
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 4थें दिन भी जारी है. घने जंगलों के बीच सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं. लगातार 4 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं. आज सुरक्षा बलों के जवान हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा करने में लगे हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है.
छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक श्री एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
बीजापुर नक्सल मुठभेड़: सुरक्षा बल के घेरे में हिड़मा समेत कई नक्सली लीडर, CM साय बोले- ऑपरेशन जारी है, बड़ी सफलता मिलेगी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. बीते 32 घंटो से तीन राज्यों (छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र) के 5 हजार से अधिक सुरक्षा बलों ने टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत बड़े कैडर के नक्सलियों को घेर रखा है. लगातार चल रही पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं. इस मुठभेड़ को लेकर CM विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 15 महीनों से लगातार हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. अभी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. उन्होंने बड़े नक्सली लीडरों के खात्मे को लेकर कहा कि अभी ऑपरेशन जारी है, थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.. बड़ी सफलता मिलेगी.
25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी का ऐलान...स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..
रायपुर। 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में लिखा है, वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है।
पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए थे कारोबारी दिनेश मिरानिया, आज शव लाया जाएगा रायपुर
, रायपुर। जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट हॉटस्पॉट पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों के हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई थी. आज दोपहर करीबन तीन बजे उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर से रायपुर लाया जाएगा.
CM विष्णुदेव साय का दो दिवसीय मुंबई दौरा, पेयजल व्यवस्था को लेकर होगी जोनवार बैठकें, ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’ की आज से शुरुआत….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 8 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित एक एग्जिबिशन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे से उनकी विभिन्न औद्योगिक बैठकों में भागीदारी तय है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री टेक्सटाइल और स्टील उद्योग से जुड़े प्रमुख निवेशकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कल दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। आज पहले दिन मुख्यमंत्री CMAI Fab Show में शामिल होकर टेक्सटाइल क्षेत्र के निवेशकों से संवाद करेंगे।
बोरे-बासी खिलाने के नाम पर 8 करोड़ खर्च : कांग्रेस ने दी स्वीकृति की सफाई, बीजेपी ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रायपुर। राजधानी रायपुर में बोरे-बासी खिलाने पर 8 करोड़ से अधिक खर्च करने का मामला सामने आया है. यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी से हुआ है. दस्तावेजों के अनुसार, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 1 मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ी खान-पान को बढ़ावा देने बोरे-बासी खिलाने का प्रावधान किया गया. इसके लिए तत्कालीन सरकार की ओर से प्रदेश भर में बोरे-बासी और श्रमिक दिवस के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें यह राशि खर्च की गई.
पहलगाम आतंकी हमले पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- इस तरह की घटना का बदला लेगा देश
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों के बारे में मुख्य सचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली. साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए.
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, चलेगी लू, रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है. इसके कारण उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे जिलों में ग्रीष्म लहर चलने और मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है.
मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल, नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की देंगे जानकारी
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएं और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे.
एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज आएंगे छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय लेंगे बैक टू बैक बैठकें, सुप्रिया श्रीनेत रायपुर में करेंगी मीडिया को संबोधित, कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान आज से शुरू….
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
सावधान! शहरों में खपाए जा रहे हैं नकली नोट… दुकानदारों को चकमा देकर निकलने की फिराक में था युवक, हुआ गिरफ्तार…
दुर्ग. अगर आप नकदी लेन-देन करने के आदी हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. प्रदेश के दुर्ग जिले में आज पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 500 रुपए के 18 नकली नोट और 200 रुपए के 11 नकली नोट बरामद किए गए हैं. इन नकली नोटों को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. लेकिन एक दुकानदार की सूझ बूझ के कारण आरोपी को पकड़ा जा सका है.