छत्तीसगढ़ / रायपुर

जैतूसा वमठ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव

रायपुर 17 अप्रैल राजधानी के प्राचीन और ऐतिहासिक पुरानी बस्ती स्थित जयतु सवमठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन भगवान रामचंद्र जी का जन्म उत्सव काफी हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे इससे पहले मंदिर प्रांगण में भगवान के जन्म उत्सव को उल्लास में बनाने के लिए प्रबंधन के द्वारा संगीत में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भजन कीर्तन मंडली के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई इस प्रस्तुति के दौरान राधा कृष्ण की अनुपम झांकी का भी प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु रोमांचित हो गए राधा कृष्ण की झांकी में शामिल होकर उल्लास में डूब गए आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के न्यासी अजय तिवारी ने बताया कि जयतु मठ मंदिर में हर वर्ष भगवान रामचंद्र जी का जन्म उत्सव का कार्यक्रम शानदार तरीके से आयोजित होता आया है इसमें आसपास के श्रद्धालु के साथ नगर के कई स्थानों से काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं यहां तक की दूर दराज की इलाकों से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है राम जन्म उत्सव के बाद भोग आरती होती है तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालु जनों को प्रसादी का वितरण किया जाता है इसमें विशेष तौर पर तैयार मालपुआ का प्रसाद का वितरण होता है 

Leave Your Comment

Click to reload image