मनोरंजन

बाक्स ऑफिस पर फिर से कब्जा करने आ रहे हैं Bobby Deol, अपकमिंग फिल्म Bandar की रिलीज डेट रिवील …

 एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) जल्द ही फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दिया है. इस फिल्म का नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं.



कब रिलीज होगा फिल्म?
बता दें कि बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) 22 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है. पिछले कुछ सालों में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका कर रखा है. वहीं, अब वो इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है.



फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है. ​इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के पीछे का दिमाग रहे हैं. सुदीप शर्मा ने हाल ही में ‘कोहरा 2’ का निर्देशन भी किया है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हुई है.


फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि ​फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार और दिलचस्प है. फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) में सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Leave Your Comment

Click to reload image