छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए "कॉप ऑफ द मंथ" दिया गया।

वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी एवं विभिन्न मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत,जानिए! वो कौन 05 पुलिस अधिकारी बने “कॉप ऑफ द मंथ”

इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को " *कॉप ऑफ द मंथ* " चुना जाता है।

माह दिसम्बर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक अमृतलाल साहू थाना राजिम, निरीक्षक गौतमचन्द गावड़े थाना देवभोग, निरीक्षक ओम प्रकाश यादव थाना गरियाबंद को वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी (अपराध निकाल, मर्ग निकाल, शिकायत चालान निकाल) का चयन किया गया।

इसी क्रम में प्रधान आरक्षक नीलकमल वर्मा, प्रधान आरक्षक सविता खरे थाना राजिम का थाना राजिम के अपराध क्रमांक 408/2024 धारा 420, 409,34 भादवि. के आरोपी को रीवा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका रही, इसी प्रकार साइबर सेल गरियाबंद से प्रधान आरक्षक सतीश यादव का विभिन्न अपराधों में आरोपीयों की धर पकड़ कार्यवाही में विशेष भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image