छत्तीसगढ़ /

छापा: 9 जुआरी बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 26 नवंबर। सरईटार जंगल में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे तकरीबन 1 लाख, 51 हजार 900 रुपए बरामद किया है। सभी के खिलाफ धारा 3-2छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम छोटे संगठित अपराध की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ग्राम सरईटाल जंगल में कुछ जुआडिय़ां एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। रआरेपियों से नगदी के अलावा 9 मोबाइल फोन कीमती 45 हजार, 4 मोटर सायकल कीमती करीब 1 लाख रुपए एवं 52 पत्ती ताश बरामद भी बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में महेन्द्र साहू , सागर यादव, कोमल पटेल , राजकुमार पटेल, विश्राम निषाद, हरकेश रवि, मनीष ध्रुव, कमल नारायण पटेल तथा गंगाराम यादव शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image