छत्तीसगढ़ /

बस्तर के नक्सल दंपति का खैरागढ़ में समर्पण

दंपति मलाजखंड दलम के थे सदस्य छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 26 नवंबर। नक्सल मोर्चे में राजनांदगांव रेंज की पुलिस को एक अच्छी सफलता हाथ लगी है, जब एक नक्सल दंपति ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापसी करते हुए आत्मसर्पण किया है। खैरागढ़ जिला पुलिस के समक्ष पति-पत्नी ने समर्पण किया है। महीनेभर के भीतर खैरागढ़ पुलिस के लिए समर्पण पर दूसरी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले में बस्तर के रहने वाले धनुष और रानी नामक नक्सलियों ने समर्पण किया है। दोनों मलाजखंड के सक्रिय सदस्य हैं। उक्त दलम खैरागढ़ और बालाघाट की सरहदी इलाकों में सक्रिय रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों आपसी रिश्ते में पति-पत्नी है। दोनों के अपराध के संबंध में खैरागढ़ पुलिस ने बालाघाट के अलावा बस्तर के अलग-अलग जिलों से जानकारी मांगी है। समर्पण से नक्सलियों की जड़े जहां कमजोर हो रही है। वहीं राजनांदगांव रेंज में पुलिस की साख भी बढ़ी है। बताया जा रहा है कि आईजी अभिषेक शांडिल्य के दिशा-निर्देश पर खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा लगातार समर्पण एवं अन्य नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। बहरहाल आज देर शाम 5 बजे खैरागढ़ पुलिस ने समर्पण को लेकर प्रेसकान्फ्रेंस भी बुलाई है।

Leave Your Comment

Click to reload image