छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

 बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान पर तिरंगा झंडा फहराया. उन्होंने राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया. सीएम ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी.



गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड निष्क्रमण की कार्यवाही और इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी. इसके पश्चात प्रातः 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा तथा 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन होगा. समारोह में विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा. स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मानित करेंगे.
 

Leave Your Comment

Click to reload image