मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आज रायपुर जिले की आगामी कार्यक्रमों को लेकर एकात्म परिसर जिला कार्यालय रायपुर में महतवपूर्ण बैठक.
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
आज रायपुर जिले की आगामी कार्यक्रमों को लेकर एकात्म परिसर जिला कार्यालय रायपुर में महतवपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ केंद्र की लोकप्रिय मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न सामाजिक स्तरों पर व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम को बूथ स्तर तक आयोजित करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया।

पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्वच्छता अभियान, प्रगति पदयात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिले से लेकर मंडल स्तर तक टोली का गठन किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थिओं से संपर्क करें।

जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा की यह समस्त कार्यक्रम 8 जून से 14 जून के मध्य आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही 21 जून को योग दिवस वृहद स्तर पर मनाने का आवाहन किया गया। बैठक के अंत में वरिष्ठ प्रचारक एवं छ.ग. योग आयोग के अध्यक्ष स्व. श्री रूपनारायण सिन्हा जी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
बैठक में विशेष रूप से इस कार्यक्रम के संभाग संयोजक एवं प्रदेश मंत्री श्री जयंती पटेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विकास मरकाम, वर्णिका शर्मा, नालिनिश ठोकने, सुभाष तिवारी, अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी,स्वपनिल मिश्रा, प्रभा दुबे, महामंत्री द्वय गुंजन प्रजापति, अमित मैशेरी, सत्यम दूबा, अकबर अली, नवीन शर्मा, जितेन्द्र धुरंधर, तुषार चोपड़ा, संजय तिवारी, अर्चना हुकरे, कृतिका जैन, अर्पित सूर्यवंशी, अखिलेश कश्यप, रजियंत ध्रुव,ओमप्रकाश साहू, पंकज जगत, पन्ना दुबे, अनीता देवांगन, रोहित द्विवेदी, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अनूप खेलकर, मधुसुदन शर्मा, सुरेश पटेल, तोषण साहू सहित बड़ी संख्या में जिले, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
रोहित द्विवेदी
मीडिया प्रभारी
भाजपा, रायपुर