छत्तीसगढ़ / रायपुर

CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में होंगे शामिल… सांसद संजय की मौजूदगी में AAP का कार्यकर्ता सम्मेलन आज… जल-जंगल-जमीन बचाने आज से विशाल पदयात्रा… साध्वी निरंजन ज्योति आएंगी रायपुर…

  रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न सामाजिकों कार्यक्रमों शामिल होंगे. रायपुर और धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में वह शिरकत करेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से धमतरी के लिए होंगे रवाना. दोपहर 1:30 बजे करीब धमतरी पहुंचकर छाती में आयोजित क्षेत्रीय चंद्रनाहु कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे. इसके बाद रायपुर लौट आएंगे. शाम 4 बजे रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिकरत करेंगे. शाम 5:15 बजे तक मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे. 


सांसद संजय की मौजूदगी में AAP का कार्यकर्ता सम्मेलन आज 
रायपुर. राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आज आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है. इसमें दिल्ली से वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह शामिल होंगे. प्रदेश में संगठन की मजबूती और सक्रिय बनाने के साथ जनहित के मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन की रणनीति भी तय होगी. बदलेगा छत्तीसगढ़, बनेगा खुशहाल छत्तीसगढ़ विषय पर आधारित इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत समेत चार नए प्रदेश सहप्रभारी राकेश जाटव, राजेश कुमार, सौरभ झा और समर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. 

जल-जंगल-जमीन बचाने आज से विशाल पदयात्रा
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज से जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए बस्तरिया राज्य मोर्चा विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी. अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने बैलाडीला की पहाड़ियों, जंगलों, नदियों और आदिवासी समुदाय के आराध्य पेन देवताओं की रक्षा के लिए विशाल पदयात्रा निकालने की घोषणा की है. मनीष कुंजाम ने बताया कि यह पदयात्रा आलनार पहाड़ियों से शुरू होकर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से गुजरते हुए 11 जून को दंतेवाड़ा में समाप्त होगी. पदयात्रा के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी भावनाओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा.

CG Morning News : साध्वी निरंजन ज्योति आज आएंगी रायपुर
रायपुर. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को रायपुर के एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रहेंगी. साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को नई दिल्ली से सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी. वे राज्य अतिथिगृह रायपुर में पिछड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगी. वे रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष दोपहर दो बजे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पिछड़ा वर्ग संगठन के सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में शामिल होंगी.

CG Morning News : रायपुर में आज के कार्यक्रम 
सीए छात्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन

संगठन- आईसीएआई का बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस), सीआईआरसी रायपुर शाखा व सिकासा

स्थान- पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम

समय- सुबह 9 बजे से पेपर प्रजेंटेशन. दोपहर 12.30 बजे से उद्घाटन सत्र उपरांत से विविध विषयों पर व्याख्यान सत्र. शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम.

पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह

संस्थान – छत्रपति शिवाजी स्कूल

स्थान- होटल अलोहा सिटी, रामसागर पारा

समय- शाम 5 बजे से.

स्वास्थ्य शिविर

संगठन- उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन व जैनम अकादमी

स्थान- सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, टीचर्स कॉलोनी कोटा

समय- सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक.

चोले वाली अम्मा का वर्सी महोत्सव

संस्थान- गोदड़ीवाला धाम

स्थान- संत बाबा गेलाराम नगर, देवपुरी स्थित धाम परिसर

समय- सुबह 10 बजे अखंड धूनी का पाठ, शाम 5 बजे से सत्संग भजन. रात्रि 8.30 बजे से आरती, अखंड धूनी का भोग व पल्लव-अरदास.

Leave Your Comment

Click to reload image