CM साय आज सुशासन तिहार में होंगे शामिल… रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… भारत भाग्यविधाता फिल्म की रायपुर में होगी पहली स्क्रीनिंग…
रायपुर |
08-Jun-2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर सकते हैं. किसी भी गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर सकता है. इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जनता से योजनाओं का फीडबैक लेंगे. साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर के जोरा मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे.
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर. रायपुर में आज रसोई गैस के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने शाम 4 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा.
भारत भाग्यविधाता फिल्म की आज रायपुर में होगी पहली स्क्रीनिंग
रायपुर. फिल्म भारत भाग्यविधाता की आज रायपुर में पहली स्क्रीनिंग होने जा रही है. फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में अभिनेत्री कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित है.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
योग व ध्यान प्रशिक्षण
संस्था- नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला
स्थान- नूतन स्कूल कैंपस, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
समय- प्रातः 5:10 बजे से.
संस्कार शिक्षण शिविर
संस्थान- श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन, बड़ा मंदिर ट्रस्ट
स्थान- मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर
समय- सुबह 7 से 9:30 एवं शाम 7:30 से 8:30 बजे तक के दो सत्रों में.
शाम 7 बजे से सामूहिक आरती व पाठ. रात्रि 8:30 बजे से संस्कारमय सांस्कृतिक कार्यक्रम.
परमानंद महोत्सव
संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट
स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर
समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा
कथावाचक- राधा रासबिहारी शरण महाराज
आयोजक- सनातन धर्मप्रेमी गण
स्थान- टिल्लु चौक लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण
समय- सुबह 9 बजे से.
भागवत कथा
संगठन- श्रीलोहाणा महाजन रायपुर
स्थान- जैनम मानस भवन
समय- प्रातः 10 बजे से पोथी यात्रा श्रीराम मंदिर वीआईपी रोड से. अपरान्ह 3 बजे से कथा.