छत्तीसगढ़ /

महतारी वंदन बनी सीता वर्मा का सहारा

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद,2 सितम्बर। महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 11 की हितग्राही सीता वर्मा को महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 31वीं किश्त प्राप्त हो चुकी है और नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार की मुश्किलों को आसान करने में विशेष भूमिका निभाई है। सीता वर्मा के परिवार में 11 सदस्य हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आजीविका चलाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि उनके लिए बड़ा सहारा बनी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से सिलाई मशीन खरीदने में किया। सिलाई मशीन मिलने के बाद उन्होंने घर से ही सिलाई का काम शुरू किया। अब वे अपने हुनर के जरिए परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रही हैं। सीता वर्मा ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को निरंतर आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया जिस तरह परिवार के बड़े भाई की तरह महिलाओं की चिंता कर रहे हैं और नियमित किश्त दे रहे हैं, उससे हम जैसी महिलाओं की मुश्किलें आसान हुई हैं। अब हम भी अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा पा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image