छत्तीसगढ़ /

शिकायतों पर राष्ट्रीय अजा आयोग में खैरागढ़ कलेक्टर-एसपी पेश

आयोग के सचिव विवेक देवांगन ने पीडि़तों की शिकायत पर सुना अफसरों का पक्ष छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सचिव विवेक कुमार देवांगन इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अजा वर्ग के लोगों की सामाजिक और शारीरिक उत्पीडऩ के मामलों की शिकायत की जांच को लेकर आयोग ने मंत्रालय में प्रशासनिक अधिकारियों का भी पक्ष सुना है। इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले के कलेक्टर इंद्रजीत चटवाल और एसपी लक्ष्य शर्मा को भी आयोग ने उपस्थित होने के लिए कहा था। दोनों अफसरों ने बुधवार को मंत्रालय में आयोग के सचिव विवेक देवांगन से दो मामलों में अपना पक्ष रखा। पहला मामला छुईखदान के रवि कुमार कन्नौजे और घुमका तहसील के बहुरदास सतनामी की आयोग को अपने साथ हुए कथित दुव्र्यवहार और जान से मारने की शिकायत से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि छुईखदान के रवि कन्नौजे ने जाति उत्पीडऩ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग से शिकायत करते जांच की मांग की थी। शिकायतकर्ता रवि कन्नौजे ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया था वह भी अजा वर्ग से संबंधित है। ऐसे में आयोग ने कन्नौजे की शिकायत को खारिज कर दिया है। इसी तरह जमीन में कब्जा करने और प्रताडि़त करने के मामले में घुमका तहसील के चारभाठा के रहने वाले बहुरदास सतनामी ने भी अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की थी। इन दोनों मामलों को लेकर आयोग के सचिव ने कलेक्टर-एसपी से पक्ष सुना। दोनों मामलों को खारिज कर दिया गया है। गौरतलब है कि आयोग के सचिव श्री देवांगन 18 से 24 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। ऐसे में वह अलग-अलग जिलों के अजा वर्ग से संबंधित लोगों की शिकायतों की जांच पश्चात निराकरण करने अफसरों को तलब कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image