छत्तीसगढ़ /

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, दो लोग बाल-बाल बचे

कांकेर, 21 अक्टूबर। पखांजूर-बांदे मार्ग पर स्थित पी.व्ही. 79 में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के समय कार में दो व्यक्ति सवार थे। पखांजूर से बांदे की ओर जाने वाले मार्ग पर पी.व्ही. 79 के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सडक़ किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान के सामने के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कार में सवार दोनों व्यक्तियों के सुरक्षित बच जाने से बड़ा हादसा टल गया। कार किस कारण अनियंत्रित हुई, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave Your Comment

Click to reload image