छत्तीसगढ़ /

पार्वती महाविद्यालय में नवरात्रि पर कई स्पर्धा व सांस्कृतिक कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर, 13 अक्टूबर। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एण्ड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय (मदनपुर, सिलफिली, जिला सूरजपुर) में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान गरबा और डांडिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न समूहों के संभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष व चेयरमैन प्रमेन्द्र तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सामूहिक प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. छवि रानी मंडल ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित सहायक प्राध्यापकों ने भी नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक प्रीति सोनी, उपेंद्र कुमार रवि, जयमाला सिंह, संतोष कुमार रानाडे, अरुण कुमार दुबे, निशा गुप्ता, सुनीता राज, निशा सरकार, सौरभ प्रजापति सहित बी.एड. के सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image