अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहे बीएलओ
|
15 Oct 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 14 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-90 कोंटा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशासन का निर्वाचन अमला अंदरूनी एवं दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान कर रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म-6 वितरित कर नए मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे।
डिजिटल तकनीक, नियमित निगरानी और जनजागरूकता से अभियान को मिल रही गति देते हुए बीएलओ द्वारा क्चरुह्र ्रश्चश्च एवं श्वष्टढ्ढहृश्वञ्ज के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन संबंधी जानकारी दर्ज की जा रही है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन अमले को प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं संबंधित तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मैदानी कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूलों में निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व और मतदाता पंजीयन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को अग्रिम आवेदन की सुविधा की जानकारी देकर भविष्य के मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोडऩे की पहल की जा रही है।