छत्तीसगढ़ /

टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने खडग़े का पुतला फूंका

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 26 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने आज दोपहर 3 बजे जगदलपुर के गोल बाजार चौक में मल्लिकार्जुन खडग़े का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजयुमो के पदाधिकारी , भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध में कांग्रेस भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं लांघ रही है। पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है। उन्होंने इस टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से देश के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस की ऐसी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन इसमें भाषा की मर्यादा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image