कोविड 19 अपडेट

Covid Updates: देश में कोविड-19 के 58,077 नए मामले, 657 और लोगों की मौत, कोविड टीकाकरण 171.73 करोड़ से अधिक

 नई दिल्ली (इंडिया)। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 58,077 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,25,36,137 हो गई। दैनिक मामले पिछले पांच दिनों से एक लाख से कम बने हुए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,97,802 रह गई है।

छत्‍तीसगढ़ में तीसरी लहर में 428 मौतों की डेथ आडिट रिपोर्ट सामने आई है। इसमें 76 फीसद मौतें कोमोरबिडिटी (संक्रमण के साथ अन्य बीमारियां) से हुई है। मरीजों में बीमारियों की स्थिति को देखें तो सर्वाधिक 214 मरीजों में बीपी, 169 में शुगर के अलावा 99 में हृदय रोगी की मौत हुई है।

देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 391 वें दिन बुधवार को 43 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 171.73 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 171 करोड 73 लाख 91 हजार 556 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 43 लाख 78 हजार 909 कोविड टीके दिये गये।

आंकड़ों में बताया कि 95 करोड 41लाख 42 हजार 669 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 74 करोड 67 लाख 87 हजार 665 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Leave Your Comment

Click to reload image