संस्कृति

Nautapa 2026 : सूर्य की तपिश के साथ शुरू हुआ पुण्य, उपासना और दान का विशेष समय …

  Nautapa 2026 : आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 2 जून तक चलेगा. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. तभी से नौतपा आरंभ होता है और अगले 9 दिनों तक इसका प्रभाव बना रहता है. इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं. जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है, तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू के कारण इन दिनों को साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है. जो सभी को प्रभवित करते हैं. नौतपा केवल मौसम परिवर्तन का संकेत नहीं है, बल्कि यह तप, साधना और आत्मशुद्धि का विशेष काल भी माना जाता है. मान्यता है कि यदि नौतपा में सूर्य अधिक तपता है तो आने वाला मानसून अच्छा होता है. किसान भी इसे प्राकृतिक चक्र का अहम हिस्सा मानते है. क्योंकि तेज धूप खेतों में मौजूद कीट और हानिकारक जीवों को खत्म करने में मदद करती है.



दान-पुण्य और सूर्य उपासना कर विशेष महत्व
नौतपा के दौरान श्रद्धालु पूजा-पाठ, दान-पुण्य और सूर्य उपासना कर विशेष फल की कामना करते है. इस समय पवित्र नदियों, तालाबों और तीर्थ स्थलों पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया जाता है. पवत्रि नदियों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है, जहां लोग स्नान कर पितरों की शांति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. मान्यता है कि इन दिनों जरूरतमंदों को शीतल वस्तुओं का दान करने से पुण्य फल मिलता है. सत्तू, घड़ा, छाता, पंखा, ठंडा जल और फल आदि का दान विशेष शुभ माना गया है. साथ ही प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करने और सूर्य मंत्रों का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है.

नौतप से जुडे खास मान्यताएं
नौतपा को तप, संयम और आत्मशुद्धि का विशेष समय माना गया है. इन 9 दिनों में किए गए दान-पुण्य से देवी-देवताओं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है.

नौतपा के दौरान अपनाएं ये आसान उपाय
इन दिनों शीतल वस्तुओं का दान करें, जरूरतमंदों को पानी पिलाएं. घर में जल से भरा घड़ा रखें. सुबह सूर्य को अर्घ्य देना और सात्विक भोजन करना भी शुभ माना जाता है.

सूर्य उपासना से ऊर्जा, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिलने की मान्यता
नौतपा में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है. प्रतिदिन सूर्य मंत्रों का जाप और जल अर्पित करने से जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनी रहती है.

Leave Your Comment

Click to reload image