मनोरंजन

"एनिमल (Animal): रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले दिन की धूम मचाई, 63 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन"

 

डायरेक्टर संदीप रेड्डा वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) का सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा क्रेज दिख रहा है. क्रिटिक्स और ऑडियंस से भरपूर प्यार मिलने के बाद अब फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को उनकी एक्टिंग और एक्शन के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं.

वहीं, अगर पहले दिन के आंकड़ों की बात करें तो एनिमल (Animal) ने सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

ताबड़तोड़ कमाई कर रही है ‘एनिमल’

फिल्म क्रिटिक्स ने हाल ही में एनिमल (Animal Movie) के फर्स्ट डे कलेक्शन के आंकड़े सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. उनकी पोस्ट के अनुसार, एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में करीब 54.75 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं फिल्म ने साउथ इंडियन लेंग्वेज्स में करीब 9.05 करोड़ कमाए हैं. यानी कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एनिमल ने पहले दिन 63.80 करोड़ की कमाई की है.

पठान-गदर 2 को छोड़ा पीछे

रिपोर्ट्स की मानें, तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर एनिमल (Animal) ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ का बिजनेस करके साल 2023 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म्स को पीछे छोड़ दिया है. जी हां… एनिमल इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स के मुताबिक, गदर 2 ने 40.10 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी. तो वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Pathaan) की पठान ने 57 करोड़ की ओपनिंग की थी. रणबीर कपूर के फिल्मी करियर का यह सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन माना जा रहा है.

रणबीर कपूर को मिल रही चारों तरफ से तारीफें

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को एनिमल के लिए हर तरफ से तारीफें मिल रही है. इस फिल्म में रणबीर पहली बार ग्रे-शेड किरदार में नजर आ रहे हैं. एक्शन और वॉयलेंस से भरपूर फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल की अदाकारी और एक्शन देखने लायक है. एनिमल में रणबीर, बॉबी के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल निभा रहे हैं.

 

 

 

#bollywood #love #india #instagram #instagood #hollywood #mumbai #follow #tollywood #fashion #salmankhan #bollywoodactress #trending #deepikapadukone #music #like #katrinakaif #bollywoodsongs #bhfyp #aliabhatt #actress #tiktok #photography #actor #likeforlikes #kollywood #priyankachopra #memes #followforfollowback #shraddhakapoor

Leave Your Comment

Click to reload image