Independence Day के मौके पर Anupam Kher ने शेयर किया वीडियो, दिखाया जलियांवाला बाग हत्याकांड का दृश्य …
16-Aug-2024
पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न मना रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर सोशल मीडिया में फैंस को बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने 15 अगस्त के मौके पर पोस्ट शेयर किया है.
अनुपम खेर (Anupam Kher) पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है. उन्हें याद रखना बहुत ज़रूरी है. जय हिन्द. जय भारत!
वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher) बोल रहे हैं- स्वतंत्रता, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है ये एक पहचान है. एक ऐसी पहचान जिसके पीछे लंबा कठिन संघर्ष छुपा है. एक ऐसा संघर्ष जिसे हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ा था. ये लड़ाई हमारे अस्तित्व की लड़ाई थी. आत्मसम्मान की लड़ाई थी. खुली हवा में सांस लेने की लड़ाई थी. जो आज हमें गर्व के साथ जीने का अधिकार देती है.
वीडियों में उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को भी दिखाया. साथ ही देश के लोगों ने जो-जो जुल्म सहे वो भी वीडियो में देखने को मिला. साथ ही अब बदलते भारत का स्वरूप भी देखने को मिला है.