31 साल बाद थिएटर्स में रिलीज हो रही 'रामायण', भारत में क्यों हुई थी बैन?
23-Sep-2024
नई दिल्ली। पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित कई फिल्में और शोज बने हैं, जो दर्शकों के दिल में एक खास जगह रखते हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी जो भारत में बैन हो गई थी। इस फिल्म का निर्माण जापान में हुआ था। हम बात कर रहे हैं रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama) की।
साल 1992 में आई रामायण एक एनिमिटेड फिल्म है, जिसका निर्माण जापानी फिल्ममेकर यूगो साको (Yugo Sako) ने किया था और उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर राम मोहन के साथ फिल्म का निर्देशन किया था। सालों बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पौराणिक फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
खत्म हुआ भगवान राम का वनवास!
जी हां, 31 साल के वनवास के बाद भगवान राम की कहानी भारतीय सिनेमाघरों में एनिमेटेड वर्जन में दिखाई जाएगी। फरहान अख्तर, गीक पिक्चर्स इंडिया और एए फिल्म्स के जरिए रामायण को भारत में रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में, फिल्म का टीजर ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के दिलों में उत्साह जगा दिया।