Avatar 3: कैसी होगी पेंडोरा की दुनिया, सामने आई पहली झलक, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
12-Nov-2024
The Way of Fire first look out: अवतार फ्रैंचाइजी के दिवानों के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। पेंडोरा की दुनिया से रुबरु कराने वाले जेम्स कैमरून दर्शकों को एक बार फिर नए सफर पर ले जाने की तैयारी में हैं। फिल्म के पहले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे। ऐसे में मेकर्स ने 'अवतार 3' से जुड़ी ब्रह्मांड की कुछ अद्भुत झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।
पेंडोरा की नई दुनिया की झलक
डिज्नी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें 'अवतार' की नई दुनिया की नई थीम देखी जा सकती है। तस्वीरों में नावी की अलग दुनिया और एलियन वर्ल्ड दोनों को दिखाया गया है। बता दें कि 'अवतार' और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'अवतार: फायर एंड ऐश' पर काम शुरु कर दिया था। फिल्म को जेम्स कैमरून और जॉन लैंडो मिलकर बना रहे हैं।
किसने तैयार की कॉन्सेप्ट तस्वीरें?
बात करें शेयर की गई तस्वीरों की तो इन्हें डायलन कोल द्वारा तैयार किया गया है। पहली तस्वीर में नावी को एक उड़ने वाले विशाल पक्षी जैसे जानवर की पीठ पर सवार देखा जा सकता है। इस तस्वीर से आपको फिल्म 'अवतार' में दिखाए 'बंशी' की याद आ सकती है। दूसरी तस्वीर में नावी और विशाल व्हेल मछली तुलकुन समुद्र में एक चमकते हुए बायोलुमिनसेंट स्पॉट के करीब नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के देख फैंस के बीच पेंडोरा की दुनिया के नए रहस्यों को जानने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
फिल्म में दिखाई संस्कृतियों पर क्या बोले जेम्स कैमरून?
जेम्स फिल्म को लेकर अपने कई इंटरव्यूज में बात कर चुकें हैं। कुछ समय पहले 'अवतार: फायर एंड ऐश' पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि फिल्म के तीसरे पार्ट में वह पेंडोरा की दुनिया में दो नई संस्कृतियों का मिलन दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा था, 'हम ओमाटिकाया से मिले, हम मेटकेयना से मिले, आप अगली फिल्म में दो नई संस्कृतियों से मिलने जा रहे हैं।' फिल्म की रिलीज के लिए फिलहाल फैंस को लंबा इंताजार करना पड़ेगा। फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।