मनोरंजन

थिएटर्स में फिर से रिलीज होगी ‘Hera Pheri’! प्रोड्यूसर ने कहा- बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देगी

 अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की तीकड़ी ने साल 2000 में फिल्म ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) से काफी धमाल मचाया था. ये फिल्म बॉलीवुड की कुछ सबसे कल्ट कॉमिक फिल्मों में गिनी जाती है. दिनों थिएटर्स में फिल्मों को री-रिलीज करने का दौर चल रहा है और कई पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में कमाल कर रही हैं, तो ऐसे में क्या प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) भी री-रिलीज होगी?





“यह फैसला मैं अकेला नहीं ले सकता”

फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) ने इस सवाल का जवाब दिया है. मीडिया के साथ बातचीत में फिरोज ए. नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) ने कहा, “यह फैसला मैं अकेला नहीं ले सकता. कागजों पर बात करें तो मैं फिल्म का मालिक हूं, लेकिन नैतिक तौर पर अक्षय जी, परेश जी और सुनील शेट्टी का भी इस फिल्म पर उतना ही अधिकार है. तो हम मिलकर इस बारे में फैसला लेंगे.” लेकिन क्योंकि फिरोज यह बात कहते हुए मुस्कुरा दिए तो फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि उनका जवाब कहीं ना कहीं ‘हां’ ही है.

रिलीज के साथ ही तूफान मचा देगी

फिरोज ए. नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) ने फिल्म की री-रिलीज के बारे में बात करते हुए यह भी कह दिया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जब भी वह इस फिल्म को रिलीज करेंगे तो “यह बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देगी.” नाडियाडवाला ने माना कि ‘हेरा फेरी’ को रिलीज हुए 25 साल और ‘फिर हेरा फेरी’ को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी यह फिल्म दर्शकों के दिल में एक अलग जगह रखती हैं. फिरोज ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस फिल्म को आर्थिक रूप से कामयाब बनाने के लिए कोशिश नहीं की.

क्यों वायरल हुए ‘हेरा फेरी’ वाले मीम्स

‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) और ‘फिर हेरा फेरी’ (Phir Hera Pheri) के कई डायलॉग्स और सीन्स पर ढेरों मीम्स बनाए गए हैं. फिरोज ने इस बारे में इसका क्रेडिट राइटर नीरज वोरा और उनकी कॉमिक राइटिंग को दिया. फिरोज ए. नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) ने बताया कि उन्होंने नीरज की राइटिंग से यह सीखा कि कोई क्या कह रहा है उससे ज्यादा जरूरी यह है कि वो इस बात को कैसे कह रहा है. फिल्म के अगले पार्ट की बात करें तो प्रियदर्शन ने पिछले दिनो ही अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ ‘हेरा फेरी 3’ का अनाउंसमेंट किया है.
 

Leave Your Comment

Click to reload image