Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद रिश्ते पर पहली बार बोले Vijay Varma, कहा- आइसक्रीम की तरह रिश्ते का लें आनंद, रहेंगे खुश …
30-Mar-2025
एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. लेकिन कुछ समय पहले किसी कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इस खबर से फैंस काफी निराश हो गए हैं. हाल ही में अब इस रिश्ते को लेकर विजय ने वर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पर अपनी बात रखी है.
रिश्ते के बताया आइसक्रीम
दरअसल, विजय वर्मा (Vijay Varma) ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी है. एक्टर ने कहा, ‘आप रिश्तों की बात कर रहे हैं, है न? मुझे लगता है कि अगर आप आइसक्रीम की तरह रिश्ते का आनंद लेते हैं, तो आप बहुत खुश रहेंगे. इसका मतलब है कि जो भी फ्लेवर आए, उसे अपनाएं और उसके साथ चलें.’
दो साल तक किया एक-दुसरे को डेट
रिपोर्ट्स की मानें तो विजय वर्मा (Vijay Varma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने एक-दूसरे को करीब दो सालों तक डेट किया है. वहीं, इसी महीने की शुरुआत में उनके ब्रेकअप की खबर सामने आई है. हालांकि, उन्होंने अलग होने का फैसला क्यों लिया ये बात अभी तक सामने नहीं आई.
साल 2024 रिश्ते की थी पुष्टि
बता दें कि साल 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी. इसी साल तमन्ना ने पहली बार विजय के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में विजय को अपना ‘हैप्पी प्लेस’ कहा था.