मनोरंजन

सनी देओल-रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' का पहला गाना 'टच किया' आउट

मुंबई, 2 अप्रैल । अभिनेता सनी देओल- रणदीप हुड्डा स्टारर अपकमिंग एक्शन फिल्म जाट का पहला गाना जारी हो गया है। धमाकेदार डांस नंबर टच किया में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जमकर थिरकती नजर आईं। गाने में उर्वशी रौतेला के साथ फिल्म में खलनायक रणतुंगा का किरदार निभा रहे रणदीप हुड्डा और अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी नजर आए। उर्वशी को अपने धमाकेदार डांस मूव्स के साथ फ्लोर पर खूब थिरकती नजर आईं। हाई-एनर्जी पार्टी सॉन्ग को मधुबंती बागची और शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है, जिसके बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत थमन एस ने दिया है। इससे पहले अभिनेत्री ने बताया था कि वह 12 साल बाद अभिनेता सनी देओल संग काम करने को लेकर उत्साहित और खुश हैं। प्रोजेक्ट को लेकर उर्वशी ने बताया था, 12 साल बाद सनी देओल सर के साथ काम करना शानदार है और इसके लिए मैं खुद को लकी मानती हूं। वह बेहतरीन एक्शन हीरो हैं। उर्वशी रौतेला साल 2013 में आई फिल्म सिंह साहब द ग्रेट में सनी देओल के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, जब मैं 19 साल की थी, तब उन्होंने मुझे 2013 की हिट फिल्म सिंह साहब द ग्रेट में काम दिया था, जो मेरी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म थी। हम अपकमिंग फिल्म के लिए फिर से साथ हैं। उर्वशी ने कहा, सिंह साहब तो बस शुरुआत थी। जाट एक अलग लेवल पर होगी। उनके साथ 12 साल बाद पर्दे पर वापसी को लेकर मैं उत्साहित हूं।

Leave Your Comment

Click to reload image