गदर और जाट तो सिर्फ झांकी हैं, Sunny Deol की ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है, नाम सुनकर खुशी से झूम उठेंगे
29-Apr-2025
Border 2 Shooting : बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny deol) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। गदर 2 ( Gadar 2 ) की अपार सफलता ने उन्हें एक बार फिर से हिंदी सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बना दिया है। लगभग एक दशक तक असफल फिल्म देने के बाद सनी अब हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाले है। उनकी गदर 2 ( Gadar 2) इंड्रस्ट्री हिट साबित हुई थी। अब जाट( JAAT ) सिनेमाघरो में अच्छी कमाई कर रही है। जाट ( JAAT ) फिल्म ने अब तक दुनिया भर से 115 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
देहरादून में बॉर्डर 2 की शूटिंग
जाट के बाद Sunny deol अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 ( Border 2 Shooting ) कि ओर बढ़ चुके हैं। जिसे इंडिया की सबसे बड़ी वारड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। केसरी ( Kesari ) जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग सिंह इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे है। बॉर्डर 2 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। सनी देओल ( Sunny deol ) ने कई महत्वपूर्ण सीन शूट कर लिए है। इन दिनों वो देहरादून में है। जहां, फिल्म के कई सीन्स शूट होने वाले है। सनी देओल ( Sunny deol ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
बॉर्डर 2 साल 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे है। कई फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि बॉर्डर 2 ( Border 2 Shooting ) सनी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी। जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 650 करोड़ से 900 करोड़ के बीच हो सकता है। यदि फिल्म तगड़ी निकलती है तो कलेक्शन और भी बढ़ सकते हैं।