Panchayat 4 में ‘मंजू देवी’ के रोल को लेकर Neena Gupta ने किया बात, कहा- ये किरदार मेरे लिए काफी खास …
14-Jun-2025
फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ (Panchayat 4) इसी महीने 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. इस बार फुलेरा गांव में चुनावा का जबरदस्त माहौल देखने को मिलने वाला है. चुनाव के मैदन में मंजू देवी और क्रांति देवी की एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देने वाली हैं. दोनो चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. साथ ही चौंथे पार्ट में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ते दिख रही है.
वहीं, अब इस बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने वेब सीरीज में अपने किरदार ‘मंजू देवी’ को लेकर मीडिया से बात किया है. एक्ट्रेस ने कहा “मंजू देवी का किरदार मेरे लिए पंचायत के पहले सीजन से खास रहा, खासकर झंडा फहराने वाले सीन में यह और भी खास रहा. यह मंजू देवी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था. गांवों में अक्सर महिलाएं कई चीजों को सीखने या जानने में रुचि नहीं लेतीं, लेकिन मंजू ने इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ा.”
नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने बताया कि सीरीज में दिखाया गया है कि मंजू धीरे-धीरे दृढ़, जिज्ञासु और आत्मनिर्भर बनती हैं. देश के कई हिस्सों में आज भी ‘प्रधानपति’ का कॉन्सेप्ट है, जहां पति पंचायत की जिम्मेदारियां संभालते हैं. ‘पंचायत’ के जरिए हम दिखा सके कि अगर महिलाएं चाहें, तो वे खुद नेतृत्व कर सकती हैं. मुझे इस बात की खुशी है.”
बता दें कि वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ (Panchayat 4) प्राइम वीडियो पर 24 जून से स्ट्रीम होने वाला है. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. सीरीज का निर्माण द वायरल फीवर ने किया है, जिसकी कहानी दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर लिखी है.