मनोरंजन

The Raja Saab का टीजर हुआ रिलीज, Prabhas की हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखेगा डर और कॉमेडी का नया ट्विस्ट …

 साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास (Prabhas) की मच-अवटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब फिल्म का कॉमेडी और डर से भरा टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.



‘द राजा साहब’ का टीजर रिलीज
बता दें कि फिल्म के टीजर में डायलॉग्स से लेकर स्क्रीनप्ले सबकुछ काफी शानदार लग रहा है. इस फिल्म में प्रभास (Prabhas) के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में प्रभास एक नए अवतार में नजर आए हैं, जो उनके एक्शन रोल्स से बिल्कुल अलग है. फिल्म में प्रभास (Prabhas) का किरदार एक पुराने सिनेमाघर, राजा डीलक्स, से जुड़ा है, जहां सुपरनैचुरल ताकतों का राज है.


फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) से मालविका इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं. वहीं, एक्टर संजय दत्त भी एक खास रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म को पीपल्स मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने दिया है, जो अपनी धुनों के लिए मशहूर हैं. सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने की है, और एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने संभाला है. प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद के मुताबिक, फिल्म के 50% विजुअल्स में स्पेशल इफेक्ट्स होंगे, जो इसे और भव्य बनाएंगे.

दिसंबर में रिलीज होगी प्रभास की फिल्म
बता दें कि प्रभास (Prabhas) की मच-अवटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) की रिलीज डेट मेकर्स पहले ही रिवील कर चुके हैं, ये फिल्म इसी साल आखिरी महीने यानी 5 दिसंबर 2025 को थियेटर में रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा प्रभास (Prabhas) को फिल्म ‘कन्नप्पा’ में एक अलग अवतार में दिखा जाएगा. फिल्म में वो कैमियो रोल कर रहे हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image