मनोरंजन

The Great Indian Kapil Show Season 3 के पहले गेस्ट हैं Salman Khan, आमिर की लव लाइफ कर किया मजाक …

 ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ (The Great Indian Kapil Show Season 3) 21 जून से शुरु होने वाला है. शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बतौर पहले गेस्ट नजर आने वाले हैं. सामने आए प्रोमो में वो अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में वो अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ और आमिर खान की गर्लफ्रेंड पर बात करते दिख रहे हैं.



इस सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ (The Great Indian Kapil Show Season 3) के पहले गेस्ट हैं. प्रोमों में सबसे पहले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) सलमान से कहते हैं कि आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से रूबरू कराया. वो रुक नहीं रहे हैं और आप कर ही नहीं रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं आमिर की बात दी कुछ और है. वो परफेक्शनिस्ट है. जब तक वो शादी को एकदम परफेक्ट नहीं करते. जिसके बाद सभी उनका मजाकिया जवाब सुनकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं.


सलमान ने खुद की फिल्म ‘सिकंदर’ पर कसा तंज
इसके अलावा शो के प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर भी मजाक उड़ाया है. शो में सलमान खान (Salman Khan) ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में स्वैग में दिखाई दिए हैं. प्रोमो में एक और मजेदार पल तब आया जब सलमान ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को याद दिलाया कि वह पहले उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोड्यूसर थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने कपिल को अपने साथ जोड़ लिया. इसपर कपिल मुस्कराते हुए मजाक में कहते हैं कि “नेटफ्लिक्स ने उन्हें आपसे छीन लिया.”

पुराने चेहरों की शो में हुई वापसी
बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ (The Great Indian Kapil Show Season 3) के प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहे हैं. इनके अलावा शो में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जैसे पुराने चेहरे भी नजर आ रहे हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image