मनोरंजन

Yoga Day 2025: बॉलीवुड की योगा क्वीन्स, करीना कपूर, दीपिका, शिल्पा और मलाइका का योग देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे…

 Yoga Day 2025: जब हेल्दी लाइफस्टाइल की बात होती है, तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज न सिर्फ अपने फैंस के लिए फिटनेस गोल्स सेट करते हैं, बल्कि योग के जरिए मेंटल और फिजिकल वेलनेस को भी बढ़ावा देते हैं. व्यस्त शूटिंग शेड्‌यूल और ग्लैमर से भरी जिंदगी के बीच ये सितारे अपने शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. खास बात ये है कि ये स्टार्स अकसर अपने योगा सेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर करते है, ताकि उनके फैंस भी इस हेल्दी प्रैक्टिस से प्रेरित हो सके. बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने योग को न सिर्फ अपनाया है. बाल्कि इसे एक संपूर्ण जीवनलेली बला लिया है. इन दीवाज ने साबित कर दिया है कि फिटनेस का राज जिम की भारी नशीनों में नहीं, बल्कि योग की साधना में छिपा है. चाहे बात शारीरिक शक्ति की हो या मानसिक शांति की, योग इनका सीक्रेट मंत्र है, और यही वजह है कि ये न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर चमकती है, बल्कि असल जिंदगी में भी हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफ जीती हैं.



करीना कपूर

करीना कपूर खान भी योग की बड़ी समर्थक हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी फिटनेस को जिस तरह मेंटेन किया है, वह कई महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है. करीना नियमित योग से खुद को शेष में रखती हैं और अपने स्टाइल और एनर्जी से ये साबित करती हैं कि योग केवल शरीर नहीं, आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाता है.


शिल्पा शेट्टी

फिटनेस और योगा की बात हो और शिल्पा शेट्टी का नाम न आए, ये मुमकिन नहीं. शिल्पा योग की जबरदस्त समर्थक हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस के जरिए लाखों लोगों को प्रेरित किया है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया प्रोफाइल योगा सेशन्स, हेल्दी रेसिपीज और मोटिवेशनल कंटेंट से भरी हुई है. वे न सिर्फ खुद योग करती हैं, बल्कि दूसरों को भी इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं.

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शमां अपने ग्रेस और एलिगेंस के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. वे योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानती हैं और धनुरासन जैसे योगासनों के जरिए अपनी शक्ति और ऊर्जा को बनाए रखती हैं. वोग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘योग मेरा सेंचुरी है, जो मुझे तेजी से भागती दुनिया में बैलेंस और पीस देता है

दीपिका पादुकोण

हाल ही में मां बनी दीपिका पादुकोण के लिए योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘योग मेरे लिए सिर्फ एक्सरसाइज नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है. यह मुझे खुद से जोड़े रखता है, खासकर अशांत समय के दौरान.’ उनकी ये सोच ही उन्हें एक बैलेंस्ड और सेंटरड पर्सन बनाती है.

सारा अली खान

सारा अली खान ने भी फिटनेस की ओर एक गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है. वे नियमित रूप से योग करती हैं और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं. उनकी योगा पोस्ट्स खासतौर पर यंग जनरेशन में काफी पॉपुलर हैं. उनका फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन अपने फैंस को बेशक आकर्षित करता रहा है.

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा को देख कर यही लगता है कि उम्र सच में सिर्फ एक नंबर है. उनकी टोन्ड बॉडी और ग्लोइंग स्किन का राज योग है. मलाइका नियमित रूप से योग करती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी योगा वीडियोज शेयर कर फैस को भी एक बैलेंस्ड लाइफ जीने की प्रेरणा देती हैं. बता दें कि वे 51 वर्ष की हैं.
 

Leave Your Comment

Click to reload image