मनोरंजन

Rajkummar Rao निभाने वाले हैं Sourav Ganguly की बायोपिक में उनका किरदार, एक्टर ने कहा- काफी घबराहट हो रही है …

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. वहीं, अब इस बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म में दादा की भूमिका में एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) नजर आने वाले हैं. इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है.



राजकुमार राव ने किया कंफर्म
बता दें कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया है कि वो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इंटरव्यू में बातचीत में एक्टर ने कहा – ‘अब जब दादा ने यह कह दिया है, तो मुझे भी इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर देना चाहिए. हां, मैं उनकी बायोपिक कर रहा हूं और दादा की भूमिका निभा रहा हूं. मुझे दादा इस रोल के लिए काफी घबराहट भी हो रही है. क्योंकि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन यह बहुत मजेदार होने वाला है.’


एक्टर ने पत्नी से सीखी बंगाली
अपने इंटरव्यू में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने आगे बताया कि फिल्म के लिए बंगाली सीखने में कई दिक्कत आई हैं. लेकिन ये उतना मुश्किल नहीं था, क्योंकि उनकी पत्नी पत्रलेखा भी एक बंगाली हैं. यही कारण है कि वो अपनी पत्नी से बंगाली सीखते हैं. इस बायोपिक में सौरव गांगुली के व्यक्तिगत जीवन से लेकर उनके करियर तक के बारे में दिखाया जाएगा.

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को आखिरी बार पिछले महीने रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) में वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) के साथ देखा गया था. वहीं, अब एक्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
 

Leave Your Comment

Click to reload image