मनोरंजन

Prime Video में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा Panchayat Season 4, मजेदार अंदाज में स्टारकास्ट ने दिया धन्यवाद …

 फेमस कॉमेडी वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ वैसे ही लोग इस देखने के लिए उमड़ गए. वहीं, अब अच्छी बात को ये है कि ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.




नंबर 1 ट्रेंड हो रही पंचायत सीजन 4
बता दें कि प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते ही कॉमेडी वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. ये कॉमेडी वेब सीरीज 24 जून 2025 को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है. ये इस वेब सीरीज का चौंथा सीजन है, इससे पहले 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों की सीजन को दर्शकों ने खुब प्यार दिया है. प्राइम वीडियो ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस सीरीज के नंबर 1 पर ट्रेंड करने की जानकारी फैंस को दी है.


प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- फुलेरावासियों के लिए हमारे दिल में बहुत जगह है. सामने आए मजेदार वीडियो में पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) की पूरी स्टारकास्ट एक साथ दिख रही है. जिसमें सभी अपनी वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) को नंबर 1 बनाने के लिए सभी दर्शकों का धन्यवाद दे रहे हैं.


ओटीटी पर सुपरहिट रहे तीनों सीजन
बता दें कि पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) से पहले 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों की सीजन को दर्शकों ने खुब प्यार दिया है. तीनों सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिट रहे हैं. सादगी और ग्रामीण पृष्ठभूमि की वजह से ये लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामियाब रही है.

Leave Your Comment

Click to reload image