मनोरंजन

Shefali Jariwala Passed Away : कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली अंतिम सांस

 Shefali Jariwala Passed Away : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इस खबर ने टेलीविजन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है, वहीं उनके फैंस भी इस खबर से गहरे सदमे में हैं.




मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शेफाली को शुक्रवार रात उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. इन सबके बीच शेफाली की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शेफाली की आखिरी पोस्ट वायरल, फैंस को कर गई भावुक
‘कांटा लगा’ फेम शेफाली की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में शेफाली डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स और वर्टिकल शिमर डिटेल्स वाले फ्लेयर्ड बॉटम्स आउटफिट में नजर आ रही हैं. स्टूडियो की शाइनी लाइट्स के नीचे आत्मविश्वास से पोज देती शेफाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “ब्लिंग इट ऑन बेबी”, जो अब उनके फैंस के दिलों को छू रहा है.


शेफाली ने ‘बिग बॉस 13’ के जरिए एक बार फिर सुर्खियों में वापसी की थी, जहां दर्शकों ने उनका एक नया और निजी पक्ष देखा. 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी, जिसके बाद वह लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं. हालांकि, वह समय-समय पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नजर आती रहीं.

Leave Your Comment

Click to reload image