मनोरंजन

NATS 2025 में अल्लू अर्जुन का जलवा, दुनिया ने महसूस किया तेलुगु गौरव

  मुंबई। जब आइकन स्टार अल्लू अर्जुन NATS 2025 में टैम्पा पहुंचे, तो वो सिर्फ एक उपस्थिति नहीं थी बल्कि वो इतिहास बनने का पल था। महाद्वीपों, भाषाओं और संस्कृतियों के पार, कुछ ही चेहरे हैं जो इतनी गहराई से लोगों के दिलों में बसे हैं। लेकिन दुनियाभर के करोड़ों तेलुगु लोगों के लिए, अल्लू अर्जुन सिर्फ एक स्टार नहीं हैं बल्कि वो परिवार हैं, पहचान हैं, और सबसे बढ़कर तेलुगु का गर्व हैं।


NATS 2025 सिर्फ़ एक इवेंट नहीं था, वो एक जज़्बा बन गया। टैम्पा में गूंजती तालियों की आवाज़ और एक झलक पाने को बेताब भीड़ ने दिखा दिया कि कैसे तेलुगु सिनेमा से ग्लोबल आइकन बनने तक की एक शख्स की यात्रा ने एक पूरी समुदाय को एक धागे में बाँध दिया, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमाओं से बहुत आगे तक फैली है। ये था वर्ल्ड स्टेज पर तेलुगु गौरव का एक शानदार प्रदर्शन।


 

Leave Your Comment

Click to reload image