रोचक तथ्य

बार-बार पानी पीने के बाद भी नहीं बुझ रही प्यास तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

 गर्मी के मौसम में हमें हर थोड़ी देर बाद प्यास लग ही जाती है। इस मौसम में नियमित मात्रा में पानी पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है इसके साथ ही शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन बार-बार प्यास लग रही है तो ये डिहाइड्रेशन के भी लक्षण हो सकते हैं। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम है क्योंकि गर्मी के दिनों में पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर से पानी कम होने लगता है। जितना पानी कम होता है उतना हम उसकी पूर्ति नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।

 
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रखना जरूरी है। पानी के विकल्प के रूप में आप नारियल पानी, नींबू पानी, मौसमी फलों के जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कुछ लोग चाय या कॉफी को पानी का विकल्प समझ लेते हैं। जबकि कैफीन से भरपूर चीजें आपको ज्यादा डिहाइड्रेट कर सकती है। वहीं कुछ लोगों को ये शिकायत होती है कि बार -बार पानी पीने के बाद भी उनकी प्यास नहीं बुझती है, आखिर ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
 
कूलिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर ड्रिंक्स पिएं
गर्मी के दिनों में हाइड्रेटेड रहने के लिए आप कूलिंग प्रॉपर्टीज वाले ड्रिंक्स अपनी डाइट में शामिल करें।ये ड्रिंक्स शरीर से पानी की कमी दूर करने के साथ साथ बॉडी डिटॉक्स का भी काम करते हैं।
 
नारियल पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप पानी के अलावा नारियल पानी जैसे नेचुरल ड्रिंक्स भी पी सकते हैं।लो कैलोरी वाले ये ड्रिंक शरीर से पानी की कमी दूर करते हैं। नारियल पानी नेचुरली स्वीट होती है जिस वजह से ये आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। रोज नारियल पानी पीने से आप हेल्दी बने रहेंगे।
 
आम पन्ना जरूर पिएं
आम पन्ना में विटामिन A, B, C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी गट हल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कच्चे आम में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। कच्चे आम से बना आम पन्ना शरीर को ठंडक देता है और आपको लू लगने की समस्या से भी बचाए रखता है।

Leave Your Comment

Click to reload image