रोचक तथ्य

जुलाई में जगन्नाथ रथयात्रा, गुप्त नवरात्रि, सावन माह की होगी शुरुआत

 Festivals In July 2024 : जुलाई महीने में अनेक महत्वपूर्ण त्योहार और शुभ मुहूर्त आ रहे हैं. जुलाई 2024 में, हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास आरंभ हो जाएगा जो शिवजी के अधिक पूजनीय मास के रूप में जाना जाता है. इस माह जगन्नाथ रथयात्रा, गुप्त नवरात्रि, सावन का महीना आदि कई प्रमुख तिथियों और त्योहारों की शुरुआत होती है. साथ ही इस महीने दो बड़ी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा, जिसमें योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी हैं. इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा के बाद सावन मास के सावन सोमवार के व्रत शुरू हो जाएंगे. इस तरह जुलाई माह में भक्तजन भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे.

इस महीने में गुरुपूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार होंगे, जो धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं. इन अवसरों पर लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और अपने परिवार और मित्रों के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं. इसी के साथ, व्यापारिक और व्यक्तिगत कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त भी इस माह उपलब्ध हैं, जिन दिनों में आप विशेष कार्य कर सकती हैं.

जुलाई के व्रत और त्योहारों की लिस्ट (Festivals In July 2024)
02 जुलाई 2024, मंगलवार- योगिनी एकादशी व्रत
03 जुलाई 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत
04 जुलाई 2024, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
05 जुलाई 2024, शुक्रवार- आषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
07 जुलाई 2024, रविवार- जगन्नाथ रथ यात्रा
09 जुलाई 2024, मंगलवार- विनायक चतुर्थी व्रत
11 जुलाई 2024, गुरुवार- स्कंद षष्ठी व्रत
14 जुलाई 2024, रविवार- मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2024, बुधवार- देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
18 जुलाई 2024, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
21 जुलाई 2024, रविवार- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
22 जुलाई 2024- सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
22 जुलाई 2024- सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
24 जुलाई 2024- गजानन संकष्टी चतुर्थी
29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार

Leave Your Comment

Click to reload image