रोचक तथ्य

अब फोटो खिंचवाने नहीं जाना पड़ेगा घर से बाहर, Blinkit पहुंचा देगा आपके घर, इतने रुपये करने होंगे खर्च

 कई बार हम ऐसे स्थिति में फंस जाते हैं, जब हमें हाथों-हाथ पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होती है और हमारे पास कोई विकल्प नहीं होता है. ऐसे में हमें या तो किसी महंगे विकल्प को चुनना पड़ता है या फिर भागदौड़ करनी पड़ती है. Blinkit इसका सॉल्यूशन लेकर आ रहा है. इस कंपनी को आप क्विक कॉमर्स सर्विस के लिए जानते हैं.

इससे आप अपनी ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक ऑर्डर कर सकते हैं, जो तेजी से आपके पास पहुंच जाते हैं. कंपनी ने अब पासपोर्ट साइज फोटो की डिलीवरी शुरू कर दी है.


इन दो शहरों में शुरू हुई सर्विस

Blinkit Ceo अलबिंदर ढींडसा ने इस सुविधा का ऐलान करते हुए लिखा, ‘क्या आपको कभी आखिरी वक्त पर विजा डॉक्युमेंट्स, एडमिट कार्ड या रेंट एग्रीमेंट के लिए पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ी है?’उन्होंने आगे लिखा, ‘Blinkit कस्टमर्स को दिल्ली और गुरुग्राम में आज से 10 मिनट में पासपोर्ट साइज फोटो मिल जाएगी. हम नई सर्विस को शुरू करते हुए उत्साहित हैं और आपकी फीडबैक की मदद से हम इसे परफेक्ट कर सकते हैं. धीरे धीरे इस सर्विस को हम अन्य शहरों में भी पहुंचाएंगे.”

जानें कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

Blinkit से पासपोर्ट साइज फोटो ऑर्डर करना बेहद आसान है. सबसे पहले कस्टमर्स को ऐप में जाकर पासपोर्ट साइज फोटो बनाने वाले ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद वहां अपनी फोटो अपलोड करनी होगी. इसके बाद उसे ऑर्डर कर सकते हैं. इस सर्विस की शुरुआत 99 रुपये से होती है. इस कीमत में 8 फोटो मिलेंगी. इसके अलावा, 16 फोटोज के लिए 148 रुपये और 32 फोटोज के लिए 197 रुपये देने होंगे.
 

Leave Your Comment

Click to reload image