रोचक तथ्य

दिव्यांगों ने मनाया पिकनिक के साथ नव वर्ष मिलन.

 छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा, दिनांक 19 रविवार को भैसाझार बैराज कोटा रतनपुर कोटा में पिकनिक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें संघ के अध्यक्ष पूक राम कुर्रे के साथ प्रदेश सयोजक मनोज महिलांगे बिलासपुर जिला अध्यक्ष देव सिंह बंजारे कोषाध्यक्ष ईश्वर लाल सोनी शहर अध्यक्ष भगवान दुबे बिलासपुर जिला के संगठन सचिव राजेश अनंत, जिलाउपाध्यक्ष परदेशी पटेल, जिलाध्यक्ष मुंगेली से विजय निर्मलकर एवं आसपास के काफी संख्या में दिव्यांग भाई बहन शामिल हुए सभी ने इस पिकनिक मीटिंग में सूत्रीय सरकार के सामने कई मांगों को संगठन को बताया जिसमें सामान्य दिव्यांगजनों को 5000 दिव्यांग पेंशन उनका बिना गारंटी लोन देने मातृ वंदना में उनका शामिल करने आदि कई मांगों को संगठन के माध्यम से आह्वान किया साथ ही साथ प्रदेश सयोजक मनोज महिलांगे ने सभी को आश्वासन करते हुए बताया गया कि हम जरूर आचार संहिता खत्म होते ही मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे और सभी की समस्याओं को बताएंगे साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष पुक राम कुरे ने कहा कि आगामी दिनों क संघ दिव्यांग जनों के साथ दिव्यांग कर्मचारी के मांग को पूरा करने के लिए प्रयास किया जाएगा जिसमें दिव्यांग वाहन भत्ता 3% आरक्षण आदि को बिंदुओं को सरकार के सामने रखेंगे जिला अध्यक्ष देव सिंह बंजारे जी ने कहा कि बिलासपुर जिले के समस्त बैंकों में दिव्यांग जनों के लिए आवागमन के लिए सुविधायुक्त होने निर्माण करने के लिए कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा जाएगा मीटिंग में उपस्थित कीर्तन पटेल, केशव निषाद, लीलेश्वर दिनकर, मंजू यादव, रोहिणी साहू, सुरेखा भारती, बबली निषाद, सरोजनी देवांगन, मित्रा पात्रे, महर पात्रे, लता निर्मलकर, सीता साहू उत्तरा नवरंग, गोलू, द्वारिका जांगड़े, सीता प्रधान विशेष सहयोगी लता महिलांगे और राजकमल बघेल शामिल रहे lll

Leave Your Comment

Click to reload image