रोचक तथ्य

29 March 2025 Panchang : शनिवार को है चैत्र माह की अमावस्या, दोपहर 2 बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए कब होगी ग्रहण की समाप्ति …

  29 मार्च यानी शनिवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. अमावस्या तिथि शनिवार शाम 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. 29 मार्च को रात 10 बजकर 3 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. साथ ही शनिवार शाम 7 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. 29 मार्च को चैत्र माह की अमावस्या है. इसके अलावा शनिवार रात 9 बजकर 44 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.



29 मार्च 2025 सूर्य ग्रहण टाइम

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लगेगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी. ये सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है.

29 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त
चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 28 मिनट तक
 ब्रह्म योग- 29 मार्च 2025 को रात 10 बजकर 3 मिनट तक 
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र- 29 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 27 मिनट तक
29 मार्च 2025 विशेष- चैत्र अमावस्या
शनि गोचर-  29 मार्च 2025 को रात 9 बजकर 44 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे.
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 09:21 से सुबह 10:54 तक
मुंबई- सुबह 09:40 से दोपहर पहले 11:12 तक
चंडीगढ़- सुबह 09:23 से सुबह 10:55 तक
लखनऊ- सुबह 09:07 से सुबह 10:39 तक
भोपाल- सुबह 09:21 से सुबह 10:53 तक
कोलकाता- सुबह 08:38 से सुबह 10:10 तक
अहमदाबाद- सुबह 09:40 से दोपहर पहले 11:12 तक
चेन्नई- सुबह 09:11 से सुबह 10:42 तक 
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:14 am
सूर्यास्त- शाम 6:37 pm

Leave Your Comment

Click to reload image