17 February 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
17-Feb-2026
17 February 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 17 फरवरी का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं.
मेष राशि – आज के दिन प्रॉपर्टी के मामलों में लंबी योजना बनाना अच्छा रहेगा. आर्थिक मामलों की बात करें, तो आय बढ़ाने के तरीके सोचें. परिवार के साथ समय बिताएं, इससे आपको खुशी मिलेगी. काम में अपनी हाल की सफलता पर विचार करें.
वृषभ राशि – आज के दिन हल्की सैर पर निकलें, यह आपको सुकून देगी. परिवार के साथ मिलना-जुलना या कुछ रचनात्मक करने से मन प्रसन्न रहेगा. पैसों की योजना दोबारा देखें और नए निवेश के बारे में सोचें.
मिथुन राशि – आज के दिन ऑफिस में टीमवर्क से फायदा होगा. अपने बजट पर दोबारा ध्यान दें और निवेश बढ़ाने के बारे में सोचें. सुबह के समय एक्सरसाइज से ताजगी मिलेगी.
कर्क राशि – आज के दिन किसी ऐतिहासिक या खास जगह पर जाना अच्छा लगेगा. अपने करियर के लक्ष्य पर फोकस करें. प्रॉपर्टी में सुधार या बदलाव फायदेमंद हो सकता है. आज अच्छा खाना खाएं और पानी पिएं.
सिंह राशि – आज के दिन प्रॉपर्टी में धैर्य से फैसला लें. अगर थकान लगे तो योग या मेडिटेशन करें. काम थोड़ा सामान्य लगेगा, लेकिन नए तरीके अपनाने से सफलता मिलेगी. मन में कुछ बेचैनी उठ रही हो, तो परिवार के साथ शेयर करें.
कन्या राशि – आज के दिन प्रॉपर्टी को लेकर कोई कदम सोच-समझकर उठाना सही रहेगा. प्रकृति के बीच समय बिताना सुकून देगा. निवेश के नए मौके देख सकते हैं.
तुला राशि – आज के दिन आउटडोर गतिविधियां सेहत के लिए अच्छी रहेंगी. प्रॉपर्टी के मामले में समझदारी से निवेश करें. पैसों की योजना दोबारा देखें. काम में टीमवर्क से सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशि – आज की सुबह हल्की स्ट्रेचिंग या मेडिटेशन करें. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और अपनी बातें खुलकर साझा करें. यात्रा की योजना बदल सकती है. प्रॉपर्टी के मामले में सही जानकारी लेकर निवेश करें.
धनु राशि – आज के दिन परिवार के साथ खुशी के पल मिलेंगे. करियर में नई योजना बनाएं. अच्छी सेहत के लिए वॉक या एक्सरसाइज करना सही साबित होगा. नए निवेश के मौके मिल सकते हैं.
मकर राशि – आज के दिन जल्दबादी में लिया फैसला सही साबित नहीं होगा. हल्की एक्सरसाइज और गहरी सांस लें. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं. काम में समझदारी से फैसले लें.
कुंभ राशि – आज के दिन नई जगह घूमने से प्रेरणा मिलेगी. ऑफिस में मिलकर काम करें. घर में सुधार फायदेमंद रहेगा. पैसों के मामले में योजनाओं को दोबारा देखें.
मीन राशि – आज के दिन से प्रॉपर्टी में धीरे-धीरे प्रगति होने वाली है. काम में साझेदारी से फायदा होगा. पास की सुंदर जगह घूमने जा सकते हैं. आज योग या वॉक करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा.